बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर स्पेशलिटी पदों के लिए होने वाली नियमित नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. BPSC के इा फैसले के बाद हायरिंग प्रोसेस अब रुक गया है और जिन कैंडिडेट्स ने पहले के नोटिफिकेशन के तहत अप्लाई किया था, उन्हें अब नए शेड्यूल का इंतजार करना होगा. बीपीएससी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि बिहार सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट ने 1,711 खाली पोस्ट पर भर्ती के लिए अपने नोटिफिकेशन को वापस ले लिया है. इसलिए 4 अप्रैल 2025 को पब्लिश हुए एडवर्टाइजमेंट नंबर 04/2025 से 28/2025 तक को कैंसिल कर दिया गया है.
2025 में शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया
बीपीएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2025 में शुरू हुई थी. शुरुआत में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को 7 मई 2025 तक आवेदन करने का मौका मिला था. इसके बाद कई विभागों में कम आवेदन आने के कारण आवेदन की तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी थी. इसके बाद अब एक बार फिर बीपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर इस भर्ती को पूरी तरह रद्द करने की घोषणा कर दी है.
किन विषयों में होनी थी भर्ती?
कैंसिल किए गए विज्ञापन में राज्य के मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के अलग-अलग डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशलिटी) के पद शामिल थे. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव का मकसद राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट के तहत 1,711 वैकेंसी को भरना था. इन पोस्ट में क्लीनिकल और नॉन क्लीनिकल डिपार्टमेंट शामिल थे, जिनमें एनेस्थीसिया, जनरल मेडिसिन, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स एंड एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी शामिल थे.
ये भी पढ़ें-Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
विज्ञापन संख्या 04/2025 से 28/2025 के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, बिहार के चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में सहायक प्राध्यापक (स्पेशियलिटी) के कुल 1,711 पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापनों को विभाग द्वारा अधियाचना वापस लिए जाने के कारण रद्द किया जाता है। संशोधित अधियाचना के आलोक में नए विज्ञापन के प्रकाशन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। #BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #BPSCNotification #BiharHealthDept #AssistantProfessor
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) October 30, 2026
आखिर क्यों रद्द की गई यह भर्ती?
बीपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन सूचना के अनुसार सिर्फ भर्ती रद्द कर किए जाने की जानकारी दी गई है. इसमें विज्ञापन संख्या 04/2025 से 28/2025 तक की भर्तियों को रद्द करने की जानकारी दी है. वहीं बीपीएससी की ओर से इस भर्ती को रद्द के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं की गई है.
उम्मीदवारों को करना होगा इंतजार
बीपीएससी का कहना है कि जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था या इन पदों पर नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अब आयोग की ओर से नई सूचना का इंतजार करना होगा. आयोग ने कहा है कि इस भर्ती के लिए एक नया एडवर्टाइजमेंट तैयार किया जा रहा है. हालांकि बीपीएससी ने नए नोटिफिकेशन की तारीख नहीं बताई है और न ही यह साफ किया है कि रिवाइज्ड प्रक्रिया में वैकेंसी की संख्या वही रहेगी या नहीं.
ये भी पढ़ें-CBSE Class 9 Scheme: CBSE का बड़ा बदलाव, 9वीं के छात्रों को अब पढ़ने होंगे 9 अनिवार्य विषय
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
