Headlines

CBSE Class 9 Scheme: CBSE का बड़ा बदलाव, 9वीं के छात्रों को अब पढ़ने होंगे 9 अनिवार्य विषय


CBSE Class 9 Scheme: सीबीएसई ने 2026-27 एकेडमी सेशन के लिए क्लास 9 के स्टूडेंट्स के लिए रिवाइज्ड स्कीम ऑफ स्टडीज की घोषणा की है. नई गाइडलाइंस में वोकेशनल एजुकेशन को जरूरी बनाया गया है. साथ ही 22 नए स्किल बेस्ड सब्जेक्ट ऑप्शन और एकेडमिक ईयर 2027-28 के लिए रिवाइज्ड क्लास 10वीं बोर्ड एग्जामिनेशन स्ट्रक्चर की आउटलाइन भी जारी की है. इसलिए स्टूडेंट्स को 9 जरूरी सब्जेक्ट्स पढ़ने होंगे, जबकि बोर्ड ने 5 जरूरी बोर्ड एग्जाम सब्जेक्ट में 33 प्रतिशत पासिंग मार्क्स की जरूरत तय की है. 

CBSE क्लास 9 के नए नियम 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए क्लास 9 के स्टूडेंट्स के लिए गाइडलाइन जारी की है. सर्कुलर नंबर Acad-70/26 में शेयर किए गए इस अपडेट में उन सब्जेक्ट के बारे में बताया गया है, जो स्टूडेंट पढ़ेंगे. जैसे वोकेशनल एजुकेशन के कौन से ऑप्शन मौजूद है और 2027-28 में क्लास 10 में पहुंचने पर वे किसी एग्जाम पैटर्न को फॉलो करेंगे. इसमें एक बदलाव वोकेशनल एजुकेशन को जरूरी बनाना है. बोर्ड में यह भी साफ किया है कि स्टूडेंट को क्लास 10 में 5 सब्जेक्ट्स में बोर्ड एग्जाम देने होंगे.

यह बदली हुई स्कीम स्टूडेंट को उनके रेगुलर एकेडमिक सब्जेक्ट के साथ-साथ स्किल्स बनाने में मदद करने के लिए बनाई गई है. ये बदलाव सिर्फ उन स्टूडेंट पर लागू होंगे, जो अभी 2026-27 एकेडमी ईयर में क्लास 9 में है. जो छात्र वर्तमान में कक्षा 10 में पढ़ रहे हैं, उन पर यह नियम लागू नहीं होगा. वह पुराने पैटर्न के तहत ही अपनी परीक्षा देंगे. 

अब पढ़ने होंगे 9 अनिवार्य विषय 

नई योजना के तहत अब छात्रों को कुल 9 अनिवार्य विषय पढ़ने होंगे. इसके अलावा वे अपनी पसंद का एक अतिरिक्त ऑप्शनल विषय भी चुन सकेंगे. 

9 अनिवार्य सब्जेक्ट की लिस्ट 

  • भाषा 1 (R1) 
  • भाषा 2 (R2)
  • गणित 
  • विज्ञान 
  • सामाजिक विज्ञान 
  • भाषा 3 (R3)
  • कला शिक्षा 
  • फिजिकल एजुकेशन 
  • वोकेशनल एजुकेशन (स्किल एजुकेशन)

इनके अलावा स्टूडेंट सीबीएसई की 57 सब्जेक्ट्स की लिस्ट में से कोई एक ऑप्शनल सब्जेक्ट चुन सकते हैं. ऑप्शन्स में कंप्यूटर एप्लीकेशन, होम साइंस, पेंटिंग, म्यूजिक, एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस और कई भाषाएं शामिल है. जो स्टूडेंट कोई एक्स्ट्रा भाषा चुनना चाहते हैं, उन्हें यह पक्का करना होगा कि वह उनकी तीन जरूरी भाषा से अलग हो. 

वोकेशनल एजुकेशन को किया अनिवार्य 

एक और बड़ा बदलाव यह है कि क्लास 9 के सभी स्टूडेंट्स के लिए वोकेशनल एजुकेशन जरूरी होगी. स्टूडेंट कौशल विकास या सीबीएसई की ओर से बताए गए 22 स्किल सब्जेक्ट्स में से कोई एक चुन सकते हैं. स्टूडेंट को यह ध्यान रखना जरूरी है कि असेसमेंट का तरीका चुने गए सब्जेक्ट पर निर्भर करेगा. जैसे कौशल विकास चुनने वाले स्टूडेंट का उनके स्कूल इंटरनल असेसमेंट करेंगे. अगर वह कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाते हैं, तो उन्हें स्कूल से सर्टिफिकेट मिलेगा.  लेकिन 22 स्किल सब्जेक्ट में से कोई भी चुनने वाले स्टूडेंट्स को उसे सब्जेक्ट में अलग से क्लास 10वीं की बोर्ड परीक्षा देनी होगी, जो पास होंगे उन्हें एनएसक्यूएफ सर्टिफिकेट मिलेगा. 

ये भी पढ़ें-JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 

22 स्किल सब्जेक्ट्स की लिस्ट 

  1. इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
  2. सिक्योरिटी 
  3. ऑटोमोटिव 
  4. इंट्रोडक्शन टू फाइनेंशियल मार्केट्स 
  5. इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म 
  6. ब्यूटी एंड वैलनेस 
  7. एग्रीकल्चर 
  8. फूड प्रोडक्शन 
  9. फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस 
  10. बैंकिंग एंड इंश्योरेंस 
  11. मार्केटिंग एंड सेल्स 
  12. हेल्थकेयर 
  13. अपरैल
  14. मल्टीमीडिया 
  15. मल्टी स्किल फाऊंडेशन कोर्स 
  16. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 
  17. फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर 
  18. डेटा साइंस 
  19. इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर 
  20. फाउंडेशन स्किल्स फॉर साइंसेज फार्मास्यूटिकल एंड बायोटेक्नोलॉजी 
  21. डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन
  22. रिटेल

ये भी पढ़ें-MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *