न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में भारतीय टीम को 87 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी. शुरुआती तीन टी20 मैचों में लक्ष्य का पीछा करके मैच जीतने वाली टीम इंडिया इस बार हार गई. भारत की इस हार के बाद हर कोई सवाल पूछ रहा है कि आखिर तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं खिलाया गया? तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले के 6 ओवर में ही 118 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. फिर भी चौथे टी20 से वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर दिया गया. अब फैंस इस फैसले को ही भारत की हार का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.
चौथे टी20 की बार करें तो न्यूजीलैंड ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 259 रन बनाए थे. ग्लेन फिलिप्स ने कीवी टीम के लिए 107 रनों की तूफानी पारी खेली. वैसे तो यह काफी बड़ा स्कोर है, लेकिन इस मैदान पर 245 रन पहले चेज हो चुके हैं. ऐसे में पहली पारी के खत्म होने पर मैच भारत के हाथों से निकला नहीं था. अब भारत को ठीक वैसा करना था, जो तीसरे टी20 में किया गया था.
It was this exact moment in the last match, where Gambir decided that he will have to drop Vaibhav Sooryavnshi for the 4th T20i. https://t.co/8TBTCuLCht
— Gangadhar (@gangadhar_11) October 30, 2026
तीसरे टी20 में 200 रन चेज करते हुए भारत को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की थी, जो इससे पहले किसी ने कभी नहीं की. भारत ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में ही 118 रन बना दिए थे, जो टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है. चौथे टी20 में भी भारत को ऐसी ही विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन टीम में वैभव थे ही नहीं.
💔Vaibhav Sooryavanshi again dropped despite performing like beast in 3rd T20I Why IYER and GG hate this kid ??? #VaibhSooryavanshi #Bihar https://t.co/czImTFYner
— Footvoski (@CRICBALLY) October 30, 2026
हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे टी20 में बेखौफ बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी को चौथे टी20 में खिलाया ही नहीं. ईशान किशन के फिट होने पर उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया, जबकि तीसरे टी20 में वैभव ने 19 गेंद में 45 रनों की धुआंधार पारी खेली थी. भारतीय टीम सीरीज जीत चुका था. ऐसे में वैभव को बाहर करने का फैसला किसी को भी समझ नहीं आया. अब फैंस गंभीर-अय्यर के इसी फैसले को भारत की हार का जिम्मेदार मान रहे हैं.
🚨He has to be there in place of Sanju or Ishan – Kaif blasts management for ignoring Vaibhav Sooryavanshi🤯 Mohammad Kaif said :🗣️ “They benched Vaibhav Sooryavanshi again. He played a great knock in the last T20I, and guess what, he has been dropped. You are playing with the confidence of the kid. He will feel demotivated, and will lose all the confidence. You are saying that Sanju Samson is your match winner, actually he is a great player, but if you closely monitor his record after T20 WC 2026, it is very average. Ishan Kishan is having a very ordinary time in overseas conditions. His average is under 20 playing in difficult conditions. So, I feel Vaibhav has to be there in place of Sanju or Ishan. You cannot bench a player of the calibre of Vaibhav Sooryavanshi”.
— Akshat (@Cricketmythos) October 30, 2026
