Headlines

दिल्ली: वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की रैली, युवा कांग्रेस भी दिखाएगी दम


कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस आज (1 नवंबर) को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने जा रही है. इस रैली में देशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है. पार्टी ने इस आयोजन को लेकर देशव्यापी स्तर पर तैयारी की है. वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) भी इस रैली में सक्रिय भूमिका निभाने जा रही है. संगठन का दावा है कि देश के अलग-अलग राज्यों से 20 हजार से अधिक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचेंगे.

कांग्रेस ने इस रैली के लिए ‘चलो दिल्ली’ अभियान चलाया है. इसके तहत पार्टी की प्रदेश इकाइयों, जिला समितियों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने के लिए लामबंद किया गया है.

रैली में चुनावी पारदर्शिता, निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे. इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही और उनके इस्तीफे की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी.

‘रोजी-रोटी बचाने की कोशिश कर रहे व्यापारी’, CTI ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

वोट चोरी का मुद्दा हर नागरिक के अधिकार से जुड़ा: मनीष शर्मा

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने रैली से पहले कहा कि संगठन पूरी तैयारी के साथ रामलीला मैदान पहुंच रहा है. उन्होंने दावा किया कि देश के कोने-कोने से 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

शर्मा ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा केवल राजनीतिक बहस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक के मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार से जुड़ा हुआ है. चुनावी पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों पर आयोग को जवाब देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर जवाबदेही की मांग करेंगे और हर भारतीय के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे.

उदय भानु चिब ने भी उठाया ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही का मुद्दा

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने भी रैली को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि देश का युवा लोकतंत्र को कमजोर करने और जनता के जनादेश के साथ खिलवाड़ को स्वीकार नहीं करेगा.

चिब ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों का जिक्र करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जवाबदेह ठहराने की मांग की. उन्होंने कहा, “निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसकी जिम्मेदारी जनता के जनादेश की रक्षा करना है.”

उन्होंने कहा कि आज रामलीला मैदान में जुटने वाले हजारों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संकल्प चुनावी पारदर्शिता, लोकतांत्रिक जवाबदेही और प्रत्येक वोट की सुरक्षा के लिए आवाज उठाना है.

दिल्ली: नवंबर में कम होगी बारिश या बढ़ेगी ठंड? IMD का नया अपडेट जारी

‘चलो दिल्ली’ अभियान के तहत देशभर से पहुंच रहे युवा कार्यकर्ताइस रैली को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने अपनी सभी प्रदेश इकाइयों और जिला समितियों को सक्रिय किया है. संगठन के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों से युवा कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं. संगठन का दावा है कि 20 हजार से अधिक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे.

युवा कांग्रेस ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को लोकतंत्र की बुनियाद बताते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है. रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे. कांग्रेस की इस देशव्यापी लामबंदी के बीच रैली में चुनाव आयोग की भूमिका, कथित वोट चोरी के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग प्रमुख मुद्दे रहने वाले हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *