Headlines

बॉबी देओल की सलाह पर सचिन श्रॉफ ने ‘तारक मेहता…’ के लिए भरी हामी, खुद किया खुलासा


टीवी के पॉपुलर एक्टर सचिन श्रॉफ ने साल 2022 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एंट्री की थी. वो पिछले चार साल से शो में ‘तारक मेहता’ का किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. उन्होंने शैलेश लोढ़ा को रिप्लेस किया था. अब हाल ही में सचिन ने खुलासा किया कि उन्हें ये रोल कैसे मिला और उन्होंने इसके लिए हामी क्यों भरी. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. 

पेंटाराइज स्टूडियोज को दिए इंटरव्यू में सचिन श्रॉफ ने बताया कि साल 2022 में जब वो बॉबी देओल के साथ वेब सीरीज ‘आश्रम’ की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का ऑफर मिला था. उन्होंने इस बारे में बॉबी देओल से बात की. बॉबी ने उन्हें ये शो करने की सलाह दी. इसके बाद सचिन ने स्क्रीन टेस्ट दिया और सिलेक्ट हो गए. फिर उन्होंने इस शो के लिए हामी भर दी. 

सचिन श्रॉफ ने क्या कहा?

सचिन श्रॉफ ने कहा, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा करने के पीछे भी एक कहानी है. मुझे याद है कि जब हमने ‘आश्रम’ के तीसरे सीजन की शूटिंग खत्म की थी, तभी मुझे ‘तारक मेहता’ की टीम से फोन आया. उन्होंने कहा कि एक बहुत अहम किरदार है, जिसके लिए वो मेरा ऑडिशन लेना चाहते हैं. हालांकि, उन्होंने मुझे ये नहीं बताया था कि वो तारक मेहता का किरदार है. इसके बाद मैंने बॉबी से इस बारे में बात की. मैंने उनसे कहा कि यार, ऐसा-ऐसा हुआ है और मैं काफी कन्फ्यूज हूं कि मुझे क्या करना चाहिए.’

बॉबी देओल ने दी थी सचिन श्रॉफ को ये सलाह

उन्होंने आगे कहा, ‘बॉबी ने मुझसे सिर्फ एक सवाल पूछा कि आगे मेरे पास कौन-सा काम है? मैंने बताया कि एक-दो ऑफर हैं और एक फिल्म को लेकर भी बात चल रही है, लेकिन कुछ भी कन्फर्म नहीं है. इस पर उन्होंने कहा कि तुम काम करो, जाकर स्क्रीन टेस्ट और ऑडिशन दो. अगर उन्हें तुम पसंद आते हो और वो तुम्हें चुन लेते हैं, तो तुरंत हां बोल देना.’

‘इंडस्ट्री में आप बहुत ज्यादा चूजी नहीं हो सकते…’

सचिन ने बताया, ‘मेरा भी मानना है कि अगर आपके पास अच्छा काम आ रहा है, तो उसे मना नहीं करना चाहिए. इंडस्ट्री में आप बहुत ज्यादा चूजी नहीं हो सकते. कई बार ऐसा होता है कि हम ज्यादा सोच-विचार करते रहते हैं और जो काम हमारी किस्मत में होता है, वो किसी और को मिल जाता है. इसलिए ज्यादा चूजी मत बनो. ये बहुत बड़ा शो और एक ब्रांड है, इसलिए मैंने इसे किया.’

कौन हैं सचिन श्रॉफ?

सचिन श्रॉफ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. उन्होंने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज में काम किया है. वो ‘हर घर कुछ कहता है’, ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’, ‘बालिका वधू’ और ‘गुम है किसी के प्यार में’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज ‘आश्रम’ में भी काम किया है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *