Headlines

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक संग मनाया हैलोवीन, शेयर की तस्वीर


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की कंटेस्टेंट जिया शंकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने 5 अगस्त 2026 को अपने बचपन के दोस्त और लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे करण धनक से सगाई कर फैंस को सरप्राइज दिया था. हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप और सगाई टूटने की खबरें सामने आ रही थीं.

नहीं टूटी जिया शंकर और करण धनक की सगाई

दरअसल, खबरें थीं कि जिया शंकर ने करण धनक को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर की थी, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगीं. अब जिया ने मंगेतर करण धनक के साथ एक तस्वीर शेयर कर इन खबरों पर विराम लगा दिया है. दोनों ने साथ में हैलोवीन सेलिब्रेट किया और जिया ने इसकी झलक अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाई.

जिया शंकर और करण धनक की केमिस्ट्री ने जीता दिल

जिया शंकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों हैलोवीन लुक में नजर आ रहे हैं. तस्वीर में जिया मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं, जबकि करण ने उनकी कमर पर हाथ रखा हुआ है. दोनों की इस तस्वीर में उनकी केमिस्ट्री फैंस का ध्यान खींच रही है. इसके अलावा, जिया ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर करण को फॉलो कर लिया है.

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक संग मनाया हैलोवीन, शेयर की तस्वीर

कैसा है जिया शंकर और करण धनक का लुक?

हैलोवीन पार्टी के लिए जिया शंकर और करण धनक मैचिंग आउटफिट में नजर आए. जिया ने डार्क ब्राउन लेदर-लुक वाला कोर्सेट टॉप पहना था, जिसके कंधों पर फॉक्स फर लगा हुआ था. इसके साथ उन्होंने लेदर आर्म कफ पहना और आंखों के चारों ओर बोल्ड ब्लैक वॉरियर-स्टाइल मेकअप किया.

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक संग मनाया हैलोवीन, शेयर की तस्वीर

वहीं, करण भी ब्राउन लेदर वेस्ट में दिखे, जिसके एक कंधे पर फर लगा था. उन्होंने इसके साथ मैचिंग लेदर आर्म गार्ड पहना था. दोनों का ये हैलोवीन लुक काफी चर्चा में है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *