एक तरफ दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने वोट बचाओ, देश बचाओ का नारा देते हुए महारैली का आयोजन किया, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सिख समुदाय के नरसंहार को लेकर कांग्रेस की इस रैली पर सवाल उठाए हैं. इस बीच कांग्रस सांसद शशि थरूर ने 1984 में हुई सिख समुदाय के नरसंहार को लेकर बड़ा बयान दिया है.
उन्होंने इसे लेकर मीडिया से बातचीत में कहा, ‘1984 में हुए जानमान के दुखद नुकसान को लेकर हम सभी के मन में सिर्फ अफसोस है, लेकिन यह 2026 है. हम भारत के भविष्य के बारे में सोचना चाहते हैं.’
ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या बोले शशि थरूर?
#WATCH | Delhi: At the INDIA bloc’s rally, Congress MP Shashi Tharoor says, “None of us has anything but regrets for the tragic loss of lives in 1984. But this is 2026. We want to think about the future of India” https://t.co/SSddvUa7Hx
— ANI (@ANI) November 1, 2026
#WATCH | Delhi | While participating in INDIA bloc’s mega rally, Congress MP Shashi Tharoor says, “…It looks like the voice of the people has been aroused, and it is time for Gyanesh Kumar to hear the voice of the people. If he has got an ounce of moral conscience, he should see that people have lost faith in him and he should quit.”
— ANI (@ANI) November 1, 2026
वहीं, इंडिया गठबंधन की रैली के दौरान तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए तीखा बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि जनता की आवाज गूंज उठी है. अब वक्त आ गया है कि ज्ञानेश कुमार जनता की इस आवाज को सुनें. अगर उनमें थोड़ी सी भी समझदारी बची हुई है, तो उन्हें यह समझ जाना चाहिए कि लोगों का भरोसा उन पर से उठ चुका है. इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.’
महारैली के मंच पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ बैठे शशि थरूर
वहीं, शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए अपने एक वीडियो पोस्ट में कहा, ‘लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को वोट चोरी के मुद्दे पर सीधे और मजबूती से हमला करते हुए देखने के लिए पहली कतार में सीट मिली. इससे पहले इंडिया ब्लॉक के नेताओं के शानदार और संक्षिप्त भाषण दिए. आज उमड़ी हैरान कर देने वाली भारी भीड़ ने यह साफ कर दिया है कि वोच बचाओ, देश बचाओ का मैसेज लोगों तक पहुंच गया है.’
यह भी पढ़ेंः ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं’, इंडिया ब्लॉक की महारैली पर BJP का पलटवार
