Headlines

रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, ‘चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं’


कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान तक किए मार्च में हिस्सा लेते हुए SIR प्रक्रिया और CEC पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने EC और मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि “चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं है”

हर एक वोट की रक्षा करेंगे

सिंघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “मुद्दा यह है कि हर वोट महत्वपूर्ण है और हर व्यक्ति का महत्व है। कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन हर एक वोट की रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़े हैं, भले ही इसके लिए उन्हें सिर्फ एक वोट की रक्षा ही क्यों न करनी पड़े।”

साथ ही उन्होंने INDIA गठबंधन के मार्च को लेकर कहा कि “यह एक संदेश है, आक्रोश का, असंतोष का और यह एक संदेश है कि संविधान कोई खिलौना नहीं है. यह एक संदेश है कि चुनाव आयोग मोदीजी और शाहजी की बपौती या प्रॉपर्टी नहीं है.

रामलीला मैदान पहुंचा INDIA गठबंधन का हुजूम

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के कनौट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च का अह्वाहन किया है, जिसके लिए INDIA गठबंधन के सभी घटक दल शामिल हुए हैं. SIR और CEC के मुद्दे पर इस रैली में हजारों लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है. देशभर के अलग-अलग क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन के दलों के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं. 

यह भी पढ़ें- रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *