केरल की सरकार महिलाओं के अपमान और उन पर होने वाले हमलों को रोकने के लिए सोशल मीडिया से जुड़ा एक स्पेशल कानून लाने का सोच रही है. मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने यह जानकारी दी.
उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद यह महसूस किया गया है कि सोशल मीडिया पर होने वाले ऐसे हमलों से निपटने के लिए मौजूदा कानून नाकाफी है. इसलिए नया विशेष कानून लाने की जरूरत है.
‘सरकार विशेष कानून लाने पर विचार कर रही’
सतीशन ने कहा कि सरकार एक ऐसा विशेष कानून लाने पर विचार कर रही है, जिसके तहत सोशल मीडिया पर महिलाओं को निशाना बनाने वालों को जेल भेजा जा सके. इसे सेमिनार का मकसद महिला हित की नीति तैयार करना है.
सोशल मीडिया पर महिलाओं को अक्सर अपमानित किया जाता है. उन पर हमले किए जाते हैं. इनमें आम महिलाएं मुख्य रूप से निशाना बनती हैं. सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी महिला के साथ कोई हमला और अपमान न हो.
एक महिला को नहींं पता बचा कैसे है?
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, विधायकों और अन्य राजनीतिक नेताओं को तो पता होता है कि सोशल मीडिया पर होने वाले हमलों से अपना बचाव कैसे करना है. लेकिन एक आम महिला, जिसे ऐसे हमलों से खुद को बचाना नहीं आता, वह क्या करे? सतीशन ने कहा कि इन्हीं महिलाओं के लिए हम यह विशेष कानून लाने की योजना बना रहे हैं.
आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने पर काम कर रहे: केरल सरकार
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने की दिशा में काम कर रही है. कई परियोजनाएं पाइपलाइन हैं. उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी. सतीशन ने स्पष्ट किया कि यह पूरे राज्य के लिए एक परियोजना नहीं होंगे, बल्कि हर क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग परियोजनाएं तैयार की जाएंगी.
