Headlines

राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- ‘आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..’


नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ बहस करने वाली चुनौती देने के बाद अब भारत के युवाओं से इस पर राय पूछी है. राहुल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पूछा है कि क्या आप राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी के बीच एक ओपन डिबेट देखना चाहते हैं? 

गांधी ने अपने पोस्ट में आगे बीजेपी के कई बड़े नेताओं को टैग किया है. इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं. राहुल ने इनसे निवेदन करते हुए कहा है कि आप हमेशा प्रधानमंत्री की भलाई के बारे में सोचते हैं. कृपया उन्हें आने के लिए मनाएं.

राहुल गांधी ने पोस्ट में एक Poll भी शेयर किया है

राहुल गांधी ने बकायदा इस पोस्ट में Yes and NO के ऑप्शन के साथ पोल भी क्रिएट किया है. इसमें यश वाले कॉलम में लिखा है कि मोदी जी डरो मत. नो वाले कॉलम में लिखा है कि मोदी जी डर गए. अभी तक इस पर 12 हजार से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं. इसमें Yes ऑपशन का प्रतिशत 72.8 प्रतिशत है. तो वहीं 27. 2 प्रतिशत No वाले कॉलम का है. अगले 24 घंटे में इस पर भारत के युवाओं से राय मांगी गई है. फिलहाल यह आंकड़े 20.43 तक के हैं. 

राहुल ने एक दिन पहले पीएम मोदी को दिया था चैलेंज

राहुल गांधी इससे पहले कई पोस्ट भी बहस को लेकर कर चुके हैं. राहुल ने इससे पहले 2 नवंबर को पीएम मोदी का नाम लेते हुए कहा था कि मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं. कोई भी मंच, किसी भी समय. हिम्मत है तो आइए. आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं. 

राहुल का यह बयान उस वक्त आया, जब पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर को अपने भाषण में कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस देश को बांटने की कोशिश कर रही है. बाधा डालने वाली ताकतोंं की तरफ से अफवाहें फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल हो रहा है.

पीएम मोदी इस दौरान गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय एकता समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. 

राहुल के बयान पर अमित शाह से लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने पलटवार किया है. गृहमंत्री ने उनके बयान का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि राहुल गांधी को तो युवा मोर्चा का अध्यक्ष ही हरा देंगे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *