भोपाल में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में भाषण के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की जुबान फिसल गई. उन्होंने पहले कहा ‘जेपी नड्डा मुर्दा’ लेकिन तुरंत बाद अपनी बात को संभालते हुए जेपी नड्डा जिंदाबाद का नारा लगाया. अब इस पर विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जुबां पर आज दिल की बात आ गई.
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”सामनेवाले से समझदार तो उनके पीछेवाला है, प्रतिक्रिया को अत्यंत ध्यानपूर्वक देखा जाए. जुबां पर आज दिल की बात आ गई.”
सामनेवाले से समझदार तो उनके पीछेवाला है, प्रतिक्रिया को अत्यंत ध्यानपूर्वक देखा जाए। जुबां पर आज दिल की बात आ गई… https://t.co/tuJxGPCIEV
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 4, 2026
जीतू पटवारी ने भी सीएम मोहन यादव पर ली चुटकी
उधर, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव की जुबान फिसलने पर चुटकी ली. उन्होंने सीएम को सलाह देते हुए कहा कि अपने आप संभालिए. मन की बात बाहर सामने आ रही है. वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ”हर बार जुबान तो नहीं फिसलती होगी?”
सुप्रिया श्रीनेत ने भी CM मोहन यादव पर कसा तंज
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव ने लगाए ‘जेपी नड्डा मुर्दाबाद’ के नारे. पीछे खड़े PSO को जरूर देखा जाये.”
मोहन यादव और जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
बता दें कि भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, हेमंत खंडेलवाल समेत कई अन्य नेता शामिल हुए. इसी दौरान भाषण देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव की जुबान फिसल गई और जेपी नड्डा मुर्दाबाद के नारे लगा दिए, हालांकि तुरंत ही उन्होंने अपनी गलती सुधार करते हुए फिर जेपी नड्डा जिंदाबाद के नारे लगाए.
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का अपमान करने और चुनाव आयोग को अपनी जेब की पुड़िया समझने वालों को जनता कभी माफ नहीं करने वाली है. वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कांग्रेस को घेरा और लोकतंत्र की रक्षक बनने का नाटक करने का आरोप लगाया.
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं जब…’
