महादेव बेटिंग ऐप मामले में जांच एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिली है. जांच एजेंसियों ने ऐप कंपनी के को-फाउंडर और करोड़ों के अवैध बेटिंग सिंडिकेट के मुख्य आरोपी रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया है. मामले से जुड़े अधिकारियों ने बुधवार (4 नवंबर, 2026) को यह जानकारी दी और इसे एक हफ्ते के भीतर इस केस में एक और बड़ी कामयाबी बताया.
यह बड़ी सफलता मामले में एक अन्य मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के पहले ही ओमान से भारत लाए जाने के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है. रवि उप्पल पर हजारों करोड़ रुपये के अवैध बेटिंग सिंडिकेट में शामिल होने का आरोप है. इंटरपोल ने अक्टूबर 2023 में रवि उप्पल के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था.
भारतीय एजेंसियां रवि उप्पल की प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज करने में जुटी
VIDEO | Mahadev betting app case: Saurabh Chandrakar taken to CBI office in Raipur after court grants the agency eight-day custody. A special court in Chhattisgarh’s Raipur granted the Central Bureau of Investigation (CBI) eight-day custody of Saurabh Chandrakar, the alleged kingpin of Mahadev online betting app case.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 4, 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक, रवि उप्पल कथित तौर पर हवाला नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन संभालता था. इस मामले में छत्तीसगढ़ के नेताओं और अधिकारियों से कथित संपर्कों की भी जांच की जा रही है. वहीं, भारतीय एजेंसियां अब रवि उप्पल के दुबई से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज करने में जुटी है.
रायपुर CBI स्पेशल कोर्ट में सौरभ चंद्राकर के खिलाफ सुनवाई पूरी
वहीं, महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में सुनवाई पूरी हो गई. सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपी सौरभ चंद्राकर के वकील तुषार गिरी ने कहा कि कोर्ट ने सौरभ चंद्राकर को CBI की 8 दिनों की कस्टोडियल रिमांड को मंजूरी दी है. अब सीबीआई सौरभ चंद्राकर को लेकर दिल्ली जाएगी.
उन्होंने कहा कि सौरभ चंद्राकर को फिर से 12 नवंबर को कोर्ट में पेश करना है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी कोर्ट में सौरभ चंद्राकर की 3 तीन की कस्टोडियल रिमांड की अर्जी लगाई है.
यह भी पढ़ेंः ‘पंजाब की आवाज…’ सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?
