Headlines

Video: जामा मस्जिद पहुंच हरे कृष्णा हरे रामा गाने लगी विदेशी महिला, फिर इसके बाद…


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो हैरान करने के साथ साथ काफी दिलचस्प भी है. वीडियो में एक विदेशी महिला है जो दिल्ली की जामा मस्जिद में जाकर हरे कृष्णा हरे राम गाना गाती है और जब उसकी बेटी को पता लगता है कि महिला क्या गा रही है तो उसके होश उड़ जाते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि आंटी तो खतरों की खिलाड़ी है. हालांकि महिला को इस गाने का मतलब नहीं पता था और उसने इसे हंसते हुए टाल दिया.

जामा मस्जिद पहुंच हरे कृष्णा गाने लगी विदेशी महिला

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फ्रांस की महिला नागरिक ने वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपनी मां के साथ बैठी हुई है. महिला बताती है कि आज मैं अपनी मां को दिल्ली के लाल किला घुमाने लाई थी जहां से 500 मीटर की दूरी पर बनी जामा मस्जिद जाने का उनका मन हुआ. महिला अपनी मां को लेकर जामा मस्जिद पहुंची जिसके बाद महिला की मां हरे कृष्णा हरे राम गाना गुनगुनाने लगीं. हालांकि महिला की मां को हिंदी नहीं आती और उन्हें केवल 2-4 गाने ही हिंदी के पता थे जिन्हें वो बिना मतलब जाने गुनगुनाती थीं. जैसे ही महिला ने अपनी मां को हरे कृष्णा हरे राम गाते सुना वैसे ही उसे लगा कि मां हमें मरवाएंगी.

बेटी बोली, हम फ्रांस के बजरंग दल से हैं

वीडियो में ईवा नाम की इस महिला ने जामा मस्जिद का पूरा घटनाक्रम बताया और मजाकिया अंदाज में वीडियो शेयर करते हुए लिखा…”मेरी मां फ्रांस के बजरंग दल से है.”  आपको बता दें कि यह गाना 2007 में आई फिल्म भूल भुलैया का है. फिल्म में हरे कृष्णा हरे राम गाना काफी फेमस है जिसे हर कोई जिसे गाने का शौक है वो गुनगुनाता रहता है. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, आंटी तो पिटवा देंगी

वीडियो को desi.firang नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आपकी मां पीके है क्या? एक और यूजर ने लिखा…आपकी मां तो बॉदमोश निकली, बच के रहना गुरु. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अरे आंटी आप ईवा को पिटवा मत देना, ऐसा नहीं करते.

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *