Headlines

‘मैं 5 मिनट में शादी से कमा लूंगा…’ जब शाहरुख खान ने छोड़ी लाखों की फीस, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा


बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की दरियादिली के आपने कई किस्से सुने होंगे. आज हम भी आपके लिए एक्टर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा लेकर आए हैं. हाल ही में ये किस्सा फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर केसी बोकाडिया ने अपने एक इंटरव्यू में सुनाया है. उन्होंने बताया कि शाहरुख ने उनकी एक फिल्म के पिटने के बाद उनकी लाखों रुपये की बची हुई फीस लेने से इनकार कर दिया था.

शाहरुख खान ने नहीं ली अपनी लाखों की फीस

केसी बोकाडिया ने बॉलीवुड की कई बेहरीन फिल्में बनाई हैं. उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर काम किया. वो ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं कर पाई.

केसी बोकाडिया ने अपने इंटरव्यू में कहा, ‘शाहरुख खान को दो करोड़ रुपये देना था और 1 करोड़ पांच लाख दे चुके थे. शूटिंग चल रही थी और उस वक्त मेरी तीन फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं. एक दिन मेरे बेटे से शाहरुख ने कहा कि मैं अब कोई पैसा नहीं लूंगा.’

शाहरुख बोले- मैं पांच मिनट में शादी से कमा लूंगा

फिल्ममेकर ने आगे कहा, ‘मैंने कहा कि ऐसी कोई समस्या नहीं है, हम लोग मारवाड़ी आदमी हैं. जबान वाले लोग हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं बोकाडिया साहब, मैं अपने मन से बोल रहा हूं. मैं इतना जनता हूं कि आप कुछ बेचकर लाकर दोगे. मैं पांच मिनट मैं शादी अटेंड करके ले आऊंगा.’

केसी बोकाडिया ने आगे बताया कि तीन से चार साल बाद एक दिन उनकी शाहरुख खान से फिर मुलाकात हुई थी तो उन्होंने शाहरुख से फीस के बारे में पूछा था. लेकिन, फिर से शाहरुख ने फीस लेनेसे मना कर दिया.

शाहरुख खान का वर्क फ्रंट

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार दिसंबर 2023 में आई फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए शाहरुख अब फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगे. उनकी ये एक्शन से भरपूर फिल्म 24 दिसंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म का डायरेक्शन उनके साथ ‘पठान’ बना चुके सिद्धार्थ आनंद ने किया है. इसका हिस्सा अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ आदि भी हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *