जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘क्राइम और अपराध’ संबंधी हालिया बयान पर तंज कसते हुए बुधवार (04 नवंबर, 2025) को कहा कि जब सातवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण व्यक्ति को नेता बना दिया जाता है तो इस तरह के बयान की उम्मीद की जा सकती है.
प्रशांत किशोर ने बेगूसराय में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर पांच से दस दिन में अपने बयानों पर लोगों को हंसने का मौका देते हैं. जब सातवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण व्यक्ति को नेता बना दिया जाता है तो इस तरह के बयान की उम्मीद की जा सकती है. मुख्यमंत्री हर पांच से दस दिन में लोगों को हंसने का मौका देते हैं.
गौरतलब है कि सीएम सम्राट चौधरी ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दावा किया था कि बिहार में ‘क्राइम’ हो सकता है, लेकिन ‘अपराध’ नहीं है. इस बयान के बाद राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था.
निर्दलीय जीते दोनों एमएलसी की जा सकती है सदस्यता
दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए दो निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों के संबंध में पूछे जाने पर किशोर ने कहा कि असंवैधानिक गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के कारण दोनों की विधान परिषद सदस्यता रद्द की जा सकती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार भी उन्हें बचा नहीं पाएगी.
यह भी पढ़ें- CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- ‘कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?’
मधुबनी की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. बता दें कि मधुबनी में बिहार पुलिस के एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए थे. उन्होंने बताया कि जन सुराज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की है. प्रतिनिधिमंडल से मिली जानकारी और घटना के तथ्यों के आधार पर पार्टी विस्तृत कार्रवाई करेगी.
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार से मिले सम्राट चौधरी, CM ने बिहार में अपराध पर अब क्या कहा?
