Headlines

ओपनिंग डे पर इतिहास रचेगी ‘रामायण’, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ बनेगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर?


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. फिल्म में वो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रहा है. फिल्म रिलीज से पहले ही अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है.

हर किसी की नजर इस बात पर है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार करेगी और इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर बनने के लिए इसे कितने करोड़ का आकड़ा पार करना होगा.

क्या रामायण तोड़ेगी ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड?
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर बनने के लिए ‘पुष्पा 2’ के 294 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को पार करना होगा. यानी फिल्म को पहले दिन दुनियाभर में 294 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी.

ये हैं भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्में
भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मों में पहले नंबर पर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ है, जिसने पहले दिन दुनियाभर में 294 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

ओपनिंग डे पर इतिहास रचेगी 'रामायण', 'पुष्पा 2' को पछाड़ बनेगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर?

वहीं, दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ है, जिसने पहले दिन वर्ल्डवाइड 240 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. तीसरे नंबर पर एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ है, जिसने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 223 करोड़ रुपये कमाए थे. चौथे नंबर पर प्रभास की ‘बाहुबली 2’ है, जिसने पहले दिन 217 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. पांचवें नंबर पर प्रभास की ‘कल्कि 2898 AD’ है, जिसने पहले दिन वर्ल्डवाइड 191 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

इसके बाद सालार (178 करोड़), केजीएफ चैप्टर 2 (165 करोड़), दे कॉल हिम OG  (154 करोड़), कुली (151 करोड़), लियो (148 करोड़) है.

‘रामायण’ के बारे में
‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग दशहरे के मौके पर शुरू हुई. ये शानदार कमाई कर रही है. फिल्म की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी माता सीता के रोल में, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे.

फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. इसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. इसे दो पार्ट में बनाया गया है. दूसरा पार्ट साल 2028 में रिलीज हो सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *