दिवाली पर पटाखे जलाने से होने वाले प्रदूषण को लेकर सवाल उठाने वाले फिल्मी सितारों के बीच अब भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बकरीद का मुद्दा उठाया है. उन्होंने मुंबई महानगरपालिका (BMC) को पत्र लिखकर बकरीद के दौरान खुले और रिहायशी इलाकों में बकरों की कुर्बानी रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है.
किरीट सोमैया ने अपने पत्र में कहा है कि बकरीद की पूर्व संध्या पर खुले और रिहायशी इलाकों में बकरों की कुर्बानी रोकने के लिए बीएमसी को सख्त कदम उठाने चाहिए. उन्होंने मांग की है कि इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो.
शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, आज ही हुए थे डिस्चार्ज
सोमैया ने कहा कि बकरीद के दौरान होने वाले प्रदूषण, गंदगी और पशुओं के प्रति क्रूरता को रोकना जरूरी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि मुंबई महानगरपालिका इस मुद्दे पर भी लोगों से अपील करेगी और जरूरी कदम उठाएगी.
बॉलीवुड के इन सितारों का किया जिक्र
भाजपा नेता ने अपनी अपील में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों के नाम भी शामिल किए हैं. इनमें दिया मिर्जा, नसीरुद्दीन शाह, आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान और शबाना आजमी के नाम शामिल हैं.
दरअसल, दिवाली के दौरान पटाखे जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को लेकर बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां समय-समय पर अपनी चिंता जाहिर करती रही हैं. वहीं, मुंबई महानगरपालिका (BMC) भी हर साल दिवाली के मौके पर प्रदूषण को कम करने के लिए पटाखे जलाने से जुड़े दिशा-निर्देश जारी करती है. इसी संदर्भ में किरीट सोमैया ने अब बकरीद के दौरान होने वाली कुर्बानी और उससे जुड़ी गंदगी का मुद्दा उठाया है.
NCP में अंदरूनी कलह! सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के पदों पर असमंजस बरकरार
अब किरीट सोमैया ने बकरीद के दौरान होने वाली गतिविधियों को लेकर भी इसी तरह की सख्ती की मांग की है. उनके इस पत्र के बाद बकरीद और पर्यावरण से जुड़े मुद्दे पर राजनीतिक चर्चा तेज होने की संभावना है. फिलहाल बीएमसी की ओर से इस मांग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
