सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया. .ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और इसने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. वहीं फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फाइनली इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. जानते हैं इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां देख सकते हैं?
‘जेलर 2’ ओटीटी पर कब और कहां आएगी?
नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित और रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ को जो लोग सिनेमाघरों में नहीं देख पाए वे अब इसे घर बैठे एंजॉय कर सकेंगे. दरअसल इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. ये शानदार फिल्म प्राइम वीडियो पर 12 नवंबर से स्ट्रीम होगी. प्लेटफॉर्म ने 5 नवंबर को यानी आज इस सीक्वल के वर्ल्डवाइड स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है. प्राइम वीडियो ने ‘जेलर 2’ की स्ट्रीमिंग डेट की अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा, “टाइगर मुथुवेल पांडियन की वापसी हो गई है. रीलोडेड जेलर 2 प्राइम पर, 12 नवंबर.”
‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के 21 दिन पूरे कर लिए हैं, इस फिल्म ने 21वें दिन, 8,004 शोज़ से कुल 3.00 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 545.10 करोड़ और कुल नेट कमाई 466.05 करोड़ तक पहुंच गई है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 21वें दिन 75 लाख की कमाई की, जिससे वहां इसकी कुल ग्रॉस कमाई 276.00 करोड़ हो गई है। इस तरह, फिल्म की दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई 821.10 करोड़ तक पहुंच गई है.
जेलर 2 की कास्ट और क्रू
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित और सन पिक्चर्स बैनर के तहत कलानिधि मारन द्वारा निर्मित, यह ब्लॉकबस्टर एक्शन-क्राइम ड्रामा फिल्म, इस फ्रेंचाइजी की पहली एक्शन से भरपूर फिल्म का मच अवेटेड सीक्वल है. इसमें रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ के अपने मशहूर किरदार में नजर आए हैं. इस फिल्म में मोहनलाल, ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति की स्पेशल अपीयरेंस है. इसके अलावा, फिल्म की शानदार स्टार कास्ट में एसजे सूर्या, शिवराजकुमार, सूरज वेंजारामूडु, मित… शामिल हैं.
