आईपीएल 2027 से पहले बड़ा खेला हो गया है. चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ट्रेड के जरिए 4 खिलाड़ियों की अदला बदली हो गई है. लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स CSK में शामिल हो गए हैं, जबकि खलील अहमद और नाथन एलिस SRH से जुड़ गए हैं. गुरुवार (05 नवंबर) को आईपीएल ने इस ट्रेड को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की. चर्चा हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर थी, लेकिन उससे पहले बड़ा फेरबदल देखने को मिल गया.
रिलीज में लिखा गया, “इंग्लैंड के ऑलराउंडर लिविंगस्टोन 6 करोड़ रुपये की कम कीमत पर CSK से जुड़ गए हैं; इससे पहले SRH ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में खरीदा था.”
🚨 News 🚨 @ChennaiIPL and @SunRisers have completed a four-player trade ahead of #TATAIPL 2027. Liam Livingstone (INR 6 Crore, revised fee) and Jack Edwards (INR 3 Crore) move to #CSK, while Khaleel Ahmed (INR 4.8 Crore) and Nathan Ellis (INR 2 Crore) join #SRH. Details ▶️ https://t.co/wC0HDKvRzJ
— IndianPremierLeague (@IPL) November 5, 2026
आगे लिखा गया, “ऑस्ट्रेलियाई सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर एडवर्ड्स भी 3 करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर CSK से जुड़ गए हैं. एडवर्ड्स को ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने से पहले SRH ने साइन किया था, लेकिन पैर की चोट के कारण बाहर हो जाने की वजह से वे IPL 2026 में नहीं खेल पाए थे.”
खलील अहमद को लेकर लिखा गया, “इसके बदले में, SRH ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील को उनकी मौजूदा फीस 4.8 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. खलील, जो पहले 2018 से 2021 तक SRH का हिस्सा थे, IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद वापस इस फ्रेंचाइजी में लौट आए हैं; उस सीजन में उन्होंने CSK के लिए 14 मैचों में 15 विकेट लिए थे. IPL 2026 में उन्होंने CSK के लिए पांच मैच खेले, लेकिन फिर दाहिने पैर की जांघ (quadriceps) में चोट लगने के कारण उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा.”
एलिस को लेकर लिखा गया, “ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एलिस भी 2 करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर SRH से जुड़ गए हैं. डेथ ओवरों में अपनी विविधताओं और असरदार गेंदबाजी के लिए मशहूर एलिस, अपने साथ टी20 का बहुमूल्य अनुभव लेकर आए हैं और इससे SRH के तेज गेंदबाजी संसाधनों को और मजबूती मिली है.”
यह भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे ने मुंबई में खरीदे 24.75 करोड़ रुपये के 2 लग्जरी फ्लैट
