Headlines

दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI को दिल्ली की जहरीली प्रदूषण वाली हवा के आगे झुकना पड़ गया. दिसंबर में श्रीलंका टीम व्हाइट बॉल (वनडे और टी20) सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी. इसकी शुरुआत 13 दिसंबर को वनडे सीरीज के साथ होगी. पहला वनडे दिल्ली के अरुण जटेली स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन अब इसे विशाखापट्टनम शिफ्ट कर दिया गया है. 

भारतीय बोर्ड ने गुरुवार (05 नवंबर) को एक रिलीज जारी इस बदलाव के बारे में आधिकारिक जानकारी शेयर की. कुछ दिन पहले ही दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई ने वेन्यू में बदलाव को लेकर मांग की थी. रिलीज में भी अनुरोध का जिक्र किया गया. दिल्ली क्रिकेट बोर्ड ने दिल्ली के खराब मौसम (प्रदूषण) और स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण कार्य के चलते बदलाव का अनुरोध किया था. 

भारतीय बोर्ड की रिलीज में लिखा गया, “दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अनुरोध पर वेन्यू बदल दिया गया है. ऐसा मौसम की संभावित बाधाओं और स्टेडियम में प्रस्तावित नवीनीकरण कार्यों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.” आगे लिखा गया, “अब यह मैच 13 दिसंबर 2026 को विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.”

भारत-श्रीलंका व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल 

रविवार, 13 दिसंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे — पहला वनडे (विशाखापट्टनम)

बुधवार, 16 दिसंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे — दूसरा वनडे (बेंगलुरु)

शनिवार, 19 दिसंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे — तीसरा वनडे (अहमदाबाद)

मंगलवार, 22 दिसंबर 2026 | शाम 7:00 बजे — पहला टी20 (राजकोट)

गुरुवार, 24 दिसंबर 2026 | शाम 7:00 बजे — दूसरा टी20 (कटक)

रविवार, 27 दिसंबर 2026 | शाम 7:00 बजे — तीसरा टी20 (पुणे).

फिलहाल दोनों ही फॉर्मेट की सीरीज के लिए BCCI की तरफ से टीम इंडिया का एलान नहीं किया गया है. अभी सिर्फ शेड्यूल सामने है. 

 

यह भी पढ़ें: SAFF Championship: भारत की दमदार जीत, पाकिस्तान को 3-2 से चटाई धूल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *