केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार (5 नवंबर, 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणियों को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं की तरफ से पीएम मोदी के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वो उनको शोभा नहीं देता है. खरगे जैसे नेता प्रधानमंत्री मोदी के बाप (पिता) को निकालने की बात कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि वो बौखला गए हैं. इसकी वजह यह है कि जनता लगातार कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने से इनकार कर रही है. कांग्रेस पार्टी बार-बार चुनावों में हारी है और इसी की वजह से कांग्रेस के नेता पूरी तरह से बौखला गए हैं.
लोकतांत्रिक व्यवस्था और संस्था पर हमला कर रही कांग्रेस- नितिन
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार (5 नवंबर, 2026) को महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली में हिस्सा लिया. इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, ‘इसी हताशा की वजह से कांग्रेस के नेता लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर आघात कर रहे हैं.’
VIDEO | Maharashtra: Addressing the ‘Loktantra Bachao, Arajakta Hatao’ rally in Nagpur, Union Minister Nitin Gadkari says, “The language being used by Rahul Gandhi and leaders of the Congress party is unbecoming. A leader like Kharge even speaks of invoking the Prime Minister’s father; they have become unhinged. This is because the public has consistently withheld its support from the Congress party; the party has faced repeated defeats, and it is this that has left its leaders frustrated and desperate. Consequently, they are launching attacks on our democratic system and institutions. They are maligning the Election Commission and preventing Parliament from functioning. Parliament is meant for debate and the expression of diverse viewpoints; yet, by repeatedly bringing parliamentary proceedings to a halt, the Congress party has demonstrated that it holds no respect for the institution of Parliament.” (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 5, 2026
उन्होंने कहा, ‘वे चुनाव आयोग को बदनाम कर रहे हैं. संसद की कार्यवाही को चलने नहीं देते हैं, कामकाज होने नहीं देते हैं. संसद बहस के लिए है और अपनी-अपनी बातों को रखने के लिए है, लेकिन बार-बार संसद की कार्यवाही बंद करके कांग्रेस पार्टी ने ये साबित कर दिया है कि उसे संसद जैसी संस्था के प्रति भी कोई सम्मान नहीं है.’
PM मोदी और BJP पर जनता का भरोसा कायम है- नितिन
नितिन गडकरी ने कहा, ‘विपक्ष, कांग्रेस और INDI गठबंधन की तरफ से लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लोगों के विश्वास को कमजोर करने और जनता को भ्रमित करने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है. इन सबसे कांग्रेस की हताश और निराश मनस्थिति दिखाई देती है, लेकिन हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर देश की जनता का आशीर्वाद और विश्वास कायम है. विपक्ष के इस झूठ का देश की जनता आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी.’
यह भी पढ़ेंः ‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
