Headlines

G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहैम ने किया ऐलान


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने कहा है कि अगले साल यूके के मैनचेस्टर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रित नहीं किया जाएगा. 

द इकोनॉमिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सवाल के जवाब बर्नहम ने यह जवाब दिया है. 2027 का जी-20 शिखर सम्मेलन नवंबर में मैनचेस्टर में होना है. मैनचेस्टर नॉर्थ-वेस्ट इंग्लैंड का एक शहर है, जहां बर्नहम पहले मेयर रह चुके हैं. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्नहम के कार्यालय ने इस पर टिप्पणी के अनुरोध में तुरंत कोई जवाब नहीं दिया. यह घटनाक्रम ऐसे वक्त आया है, जब दिसंबर में मियामी में होने वाली जी-20 बैठक के लिए अमेरिका की तरफ से दिए पुतिन के आमंत्रण पर विवाद जारी है. उन्होंने कहा है कि इस बैठक से पुतिन को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के अन्य नेताओं के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा. इसमें यूक्रेन युद्ध के लिए शांति की योजना पर चर्चा हो सकती है. मॉस्को ने कहा है कि इस निमंत्रण की वास्तव में सराहना करता है. अभी तक यह तय नहीं किया है कि इसे स्वीकार किया जाए या नहीं. 

इससे पहले अमेरिका के इस कदम की यूरोप में आलोचना हुई थी. 2022 में रूस की तरफ से यूक्रेन के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के बाद से ही यूरोपीय देश अपनी सेनाओं को मजबूत कर रहे है पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने कहा है कि उन्हें डर है कि मॉस्कों इस निमंत्रण को अपनी आक्रामक नीतियों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहन के रूप मे्ं देख सकता है. 

पुतिन के साथ इस बर्ताव को समझना मुश्किल

यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख काजा कल्लास ने कहा है कि पुतिन के साथ इस तरह के बर्ताव का समझना सच में बहुत, बहुत मुश्किल है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर पुतिन जी-20 सम्मेलन से दूरी क्यों बनाए हैं. इसकी वजह पश्चिमी देशों की तरफ से लगातार उनके रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं. साथ ही वह यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने के बाद से जी-20 सम्मेलन में नहीं गए हैं. उनकी गैर-मौजूदगी को अक्सर इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट की तरफ से जारी गिरफ्तारी वारंट से जोड़कर ही देखा जाता है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *