Headlines

कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, ‘पूरे देश में आपने BJP की…’


आप आदमी पार्टी को बीजेपी की बी टीम बताए जाने संबंधी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का गुस्सा फूटा है. उन्होंने कहा कि पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक कितनी बार कांग्रेस ने बीजेपी की सरकार बनाने का काम किया है.

आप सांसद ने कहा कि  2016 में अरुणाचल प्रदेश में जनता ने कांग्रेस को जिताया, पूरी की पूरी कांग्रेस पार्टी और उसके विधायक बीजेपी में चले गए और सरकार बनवा दी. 2016 में उत्तराखंड के अंदर 9 कांग्रेस की विधायक बीजेपी में शामिल हो गए और बीजेपी की सरकार बनवा दी.

संजय सिंह ने कहा कि 2017 गोवा में 13 कांग्रेस के विधायक बीजेपी में शामिल हो गए, कांग्रेस ने बीजेपी की सरकार बनवा दी. 2019 में 13 कांग्रेस के विधायक कर्नाटक चुनाव के बाद बीजेपी में शामिल हो गए और बीजेपी की सरकार बनवा दी. 2020 में 22 कांग्रेस के विधायक उत्तर प्रदेश में बीजेपी में चले गए और बीजेपी की सरकार बनवा दी. अभी 8 कांग्रेस के विधायक गोवा में बीजेपी में शामिल हो गए और बीजेपी की सरकार बनवा दिया.

उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के विधायक टूट-उठ कर बीजेपी में चले जाते हैं. पूरी की पूरी कांग्रेस पार्टी बीजेपी में चली जाती है और बीजेपी की सरकार बनवाते हैं.

खरगे से संजय सिंह ने किया सवाल

उन्होंने कहा कि ‘आम आदमी पार्टी’ वह पार्टी है जिसके सबसे बड़े नेता सीएम रहते अरविंद केजरीवाल बीजेपी से लड़ते हुए जेल चले गए, शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और मैं बीजेपी से लड़ते लड़ते जेल चला गया. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जेल में गए. टीएमसी और डीएमके के नेता जेल गए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के चार नेताओं का नाम बताइए जो जेल गए.

संजय सिंह ने कहा, “यूपी में 37 साल, बिहार में 36 साल से , बंगाल में 54 साल  से, तमिलनाडु में 59 साल से, एमपी में 23 साल से बीच में केवल देश की सरकार बनी. महाराष्ट्र में 12 साल , हरियाणा में 12 साल, उड़ीसा में 36 साल, आंध्र में 12 साल,असम में 11, उत्तराखंड में 10 साल से , गोवा में 14, सिक्किम से 47 साल, त्रिपुरा में 38 साल से  मणिपुर में 10 साल, अरुणाचल 10 साल से कांग्रेस हारती चली आ रही है.”

संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत

संजय सिंह ने कहा कि, “आप हारते चले आ रहे हैं और आम आदमी पार्टी आपको हरवाती चली आ रही है. अपनी कमियों का मूल्यांकन करिए, अपने अंदर झांक कर देखिए पूरे देश में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत सशक्त करने और उनकी सरकार बनवाने का अपराध किया. संजय सिंह ने कहा, “आप आम आदमी पार्टी पर सवाल उठा रहे हैं, इसलिए पूरा देश यह देख रहा है और जान रहा है कि कौन भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है.”

मायावती ने 75 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक, बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *