Headlines

कौन हैं अभय अरोड़ा? ‘रामायण’ में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, ‘धुरंधर’ में भी कर चुके काम


नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी यह अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म में रणबीर कपूर एक नहीं, बल्कि डबल रोल में नजर आए. उन्होंने प्रभु श्रीराम और भगवान परशुराम दोनों की भूमिका निभाई.

डबल रोल में नजर आए रणबीर कपूर

फिल्म के एक सीक्वेंस में प्रभु राम और परशुराम दोनों को साथ दिखाया गया है. ऐसे में दर्शकों के मन में सवाल उठ रहा है कि एक ही एक्टर होने के बावजूद दोनों किरदारों को एक साथ पर्दे पर कैसे दिखाया गया? दरअसल, इस तरह के सीन्स को फिल्माने के लिए मेकर्स बॉडी डबल की मदद लेते हैं. 

फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के बॉडी डबल की भूमिका एक्टर अभय अरोड़ा ने निभाई है. हो सकता है कि कई लोग अभय का नाम पहली बार सुन रहे हों, लेकिन वो इससे पहले भी बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं. आइए जानते हैं कौन हैं अभय अरोड़ा और उनका फिल्मी सफर कैसा रहा है. 

कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम

कौन हैं अभय अरोड़ा?

अभय अरोड़ा जयपुर के रहने वाले एक्टर हैं और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे हैं. वो रणवीर सिंह की फिल्म फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ का भी हिस्सा रह चुके हैं. इस फ्रेंचाइजी में उन्होंने यासिर अराफात का किरदार निभाया था. इस भूमिका के बाद उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली. अब ‘रामायण’ से जुड़कर वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

‘रामायण’ में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल

अभय अरोड़ा ने फिल्म ‘रामायण’ में भगवान परशुराम वाले सीक्वेंस के लिए रणबीर कपूर के बॉडी डबल के तौर पर काम किया है. फिल्म में भगवान राम और भगवान परशुराम के बीच एक अहम सीन है. इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना अभय के लिए बेहद खास रहा. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपना अनुभव भी बताया. 

कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम

अभय ने लिखा, ‘महाकाव्य रामायण के सबसे असाधारण पात्रों में से एक भगवान परशुराम, जो भगवान विष्णु के अवतार हैं, हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगे. इस शक्तिशाली और उल्लेखनीय अवतार को पर्दे पर दिखाने का सौभाग्य मिलना वास्तव में एक वरदान है.’ इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के बड़े कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिलने पर आभार जताया. 

कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम

क्रिकेट और फिटनेस के भी शौकीन हैं अभय

अभय अरोड़ा को एक्टिंग के साथ-साथ क्रिकेट का भी शौक है. खेल के प्रति उनका जुनून उनकी फिटनेस में भी नजर आता है. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं. इसके अलावा वह जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *