Headlines

पाकिस्तान: कराची में ‘अवैध कॉल सेंटर्स’ पर NCCIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 273 लोग अरेस्ट


पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने कराची में अवैध कॉल सेंटर्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान 273 लोगों को अरेस्ट किया गया है. यह कार्रवाई क्रेडिट कार्ड फ्रॉड और पोंजी स्कीम के जरिए लोगों को ठगने के आरोप में की गई है. यह ऑपरेशन पिछले एक हफ्ते से जारी है. 

अरेस्ट किए गए लोगों में कर्मचारी और ऑपरेटर्स शामिल हैं. कराची में NCCIA के अतिरिक्त निदेश डॉ. शहजार अकबर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई की बताया है कि यह छापेमारी विदेशी नागरिकों, और पाकिस्तान के उन लोगों की शिकायतों के बाद की गई है, जिनके साथ धोखाधड़ी हुई है. इन छापों को अंजाम देने के लिए स्थानीय सूत्रों से भी मदद ली गई है. 

NCCIA ने क्या बताया? 

जांच एजेंसी ने एक्स पर वीडियो जारी करते हुए बताया कि NCCIA कराची जोन ने कराची शाहराह-ए-फैसल पर वॉक्सस्ट्रॉन नाम से चल रहे एक कथित अवैध कॉल सेंटर्स पर छापा मारा. 273 लोगों को अरेस्ट किया. कॉल सेंटर कथित तौर पर फर्जी वित्तीय योनजाओं, क्रेडिट कार्ड के ऑफर देकर और खुद को वित्तीय संस्थानों पर डेलीगेट्स बताकर विदेशी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था. 

जांच एजेंसी ने आगे बताया कि इस कार्रवाई के दौरान 339 लैपटॉप, 152 मोबाइल फोन, और 4 सीपीयू जब्त किए गए हैं. पीईसीए एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि डिजिटल सबूतों का फॉरेंसिक जांच जारी है. 

अकेले कराची में चल रहे 300 से ज्यादा कॉल सेंटर्स

वहीं, जांच एजेंसी का कहना है कि इनका मुख्य निशाना दूसरे देशों में रहने वाले विदेशी नागरिक होते हैं. जिस पर कंपनी पर छापेमार कार्रवाई की गई है, उस पर दो बार कार्रवाई हो चुकी है. लेकिन वह फिर से धोखधड़ी के काम में लग गई. इन कॉल सेंटर्स के चलने की मुख्य वजह भी है कि यहां बड़ी संख्या में पढ़े लिखे युवा हैं, जो बेरोजगार हैं, और काम की तलाश में लगे हुए हैं. कराची में करीबन 300 से 350 सेंटर्स हैं, यह लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं. इन सेंटर्स का पता लगाना मुश्किल था, क्योंकि इनमें कई रिहायशी मकानों से और कुछ तो मोबाइल यूनिट्स से चलाए जा रहे थे. हालांकि, कर्मचारियों ने दावा किया है कि वह किसी तरह के गलत काम में शामिल नहीं थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *