RIMS NEET PG Seats: झारखंड के चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी पीजी ब्राॅड स्पेशलिटी सीट मैट्रिक्स में रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान यानी रिम्स की 36 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी दे दी गई है. इस बढ़ोतरी के बाद अब रिम्स में पोस्ट ग्रेजुएट की कुल सीटों की संख्या 176 से बढ़कर 212 हो गई है, यानी अब पहले की तुलना में करीब 20 प्रतिशत ज्यादा सीटों पर विद्यार्थियों को एक्सपर्ट चिकित्सा शिक्षा हासिल करने का मौका मिलेगा.
किन विभागों में बढ़ाई गई है सीटें?
विभागों बढ़ाई गई सीटें
एनेस्थिसियोलॉजी- 8 सीटें
कम्युनिटी मेडिसिन- 6 सीटें
माइक्रोबायोलॉजी- 6 सीटें
जनरल मेडिसिन- 5 सीटें
एनाटॉमी- 4 सीटें
फार्माकोलॉजी- 4 सीटें
फिजियोलॉजी- 3 सीटें
कुल बढ़ोतरी- 36 सीटें
इस तरह रिम्स में सीटों की बढ़ोतरी कुल 7 विभागों में की गई है. वहीं पिछले कुछ महीनो में रिम्स रांची में एमबीबीएस और पीजी मिलाकर कुल 106 नई सीटों को मंजूरी मिली मिल चुकी है. जुलाई 2026 में स्वीकृत 70 एमबीबीएस सीटें और नवंबर 2026 में स्वीकृत 36 पीजी सीटें शामिल हैं.
झारखंड के मेडिकल स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा
रिम्स प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि पीजी सीटों में इस बढ़ोतरी से झारखंड के मेडिकल स्नातकों को अपने ही राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के ज्यादा मौके मिल सकेंगे. अब राज्य छात्र एमडी और एमएस जैसे प्रोग्राम में एडमिशन ले सकेंगे. विशेष तौर पर जनरल मेडिसिन और एनेस्थिसियोलॉजी जैसे जरूरी डिपार्टमेंट में सीटें बढ़ने से न केवल संस्थान की अकादमिक क्षमता मजबूत होगी, बल्कि आने वाले समय में राज्य के सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाओं को कुशल और विशेषज्ञ डॉक्टर मिलने की संभावना भी काफी हद तक बढ़ जाएगी.
ये भी पढ़ें-CBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का एग्जाम शेड्यूल, 16 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
राज्य के 5 मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीटें
एनएमसी की ताजा लिस्ट के अनुसार झारखंड के पांच प्रमुख मेडिकल कॉलेज को मिलाकर अब पीजी ब्राॅड स्पेशियलिटी की कुल 388 सीटें हो गई है. इनमें रिम्स रांची में 212 सीटें, एमजीएम जमशेदपुर में 45 सीटें, एसएनएमसीएच धनबाद में 37 सीटें, लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज में 24 सीटें और नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की 20 सीटें शामिल है. आपको बता दें कि इस लिस्ट से सीआईपी और रिनपास की सीटें अलग है.
अधिकारियों को मिला क्रेडिट
झारखंड में इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अजय कुमार सिंह और रिम्स निदेशक डॉ. बीके सिंह के नेतृत्व और प्रयासों को दिया गया है. रिम्स निदेशक ने दी ने डीन एकेडमिक्स, सभी विभागाध्यक्षों और टीचर्स, डॉक्टरों, अधिकारी और कर्मचारियों की पूरी टीम को सीटों की बढ़ोतरी के लिए बधाई दी है.
ये भी पढ़ें-UP Doctors News: सरकारी डॉक्टर कर सकेंगे सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई, UP सरकार ने तय की शर्तें
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
