Headlines

Viral Video: रॉकेट सी टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, उठा तो यूजर्स बोले- रखवाला उपरवाला


सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर कुछ पल के लिए किसी का भी दिल बैठ सकता है. कभी सड़क हादसे तो कभी आवारा पशुओं के हमले लोगों को हैरान कर देते हैं. कई बार तो हादसे इतने खतरनाक होते हैं कि उनमें इंसान की जान तक चली जाती है, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी भी होती हैं, जहां व्यक्ति मौत के मुंह से निकलकर सुरक्षित बच जाता है.

ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें सड़क किनारे बाइक चला रहे एक शख्स के साथ अचानक ऐसी घटना होती है कि देखने वालों की सांसें थम जाती हैं. असल में वह तेज रफ्तार से बाइक चलाता हुआ सड़क किनारे एक दिवार से टकरा जाता है. टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि शख्स हवा में उछलकर दूर जा गिरता है. हालांकि कुछ ही देर बाद वह खुद अपने पैरों पर खड़ा हो जाता है.

सड़क किनारे चल रहा था शख्स

वायरल वीडियो CCTV फुटेज में एक सुनसान सड़क दिखाई देती है. सड़क पर एक दिवार और एक बोर्ड दिखाई देता है. आसपास ज्यादा लोग मौजूद नहीं हैं और सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही कम दिखाई देती है. कुछ ही देर बाद एर रॉकेट जैसी वस्तु आ कर दीवार से टकरा जाती है. पहली नजर में समझ पाना मुश्किल होता है कि आखिर हुआ क्या है. बाद में पता चलता है कि वह तो एक बाइक है, जिसकी स्पीड बहुत तेज थी. हादसा इतना अचानक होता है कि शख्स को संभलने का मौका तक नहीं मिलता. लेकिन फिर भी वह सुरक्षित बच जाता है.

टक्कर लगते ही कई फीट हवा में उछला व्यक्ति

टक्कर इतनी तेज होती है कि व्यक्ति अपना संतुलन खो बैठता है और हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरता है. वीडियो में यह नजारा काफी डरावना दिखाई देता है. जिस तरह यह भयानक टक्कर होती है, उसे देखकर किसी को भी लग सकता है कि व्यक्ति को गंभीर चोट आई होगी. आमतौर पर तो ऐसे हादसों में व्यक्ति का बचना मुश्किल हो जाता है. ऐसे हादसों में शरीर की हड्डियों और सिर पर गंभीर चोट लगने का खतरा रहता है. लेकिन इस घटना में आगे जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया.

यह भी पढ़ें: Chain Snatching: मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो

कुछ सेकंड बाद खुद खड़ा हो गया शख्स

वीडियो का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा इसके बाद शुरू होता है. इतनी जोरदार टक्कर खाने के बावजूद व्यक्ति कुछ ही सेकंड में उठ जाता है. उसकी यह हरकत देखकर लगता है, जैसे कुछ हुआ ही नहीं है. उसे इस तरह सुरक्षित उठते देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसी वजह से यूजर्स इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं.

यूजर्स बोले- भगवान ने बचा लिया

इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया है कि जब आपकी रक्षा करने वाला भगवान हो, तो किसी भी मुसीबत से डरने की जरूरत नहीं है. वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इस शख्स की किस्मत और उसके बच जाने पर हैरानी जता रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे भगवान की कृपा बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इतनी खतरनाक टक्कर के बाद भी व्यक्ति का खुद उठकर चलना किसी चमत्कार से कम नहीं है. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि जब भगवान साथ हो, तो हमें कुछ नहीं हो सकता है. वहीं एक दूसरे यूजर ने फनी कमेंट कर कहा कि मौत को टक्क से चकमा देकर वापस आ गया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: पुलिसवाले का हुआ प्रमोशन तो घर वालों ने किया सरप्राइज वेलकम, इमोशनल कर देगा वीडियो

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *