दिवाली का त्योहार हो और जश्न में नाच-गाना न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है. घर हो या ऑफिस, त्योहार के मौके पर हर कोई अपने अंदाज में खुशियां मनाना चाहता है. खासकर ऑफिस में होने वाली दिवाली पार्टी कर्मचारियों को रोजमर्रा के काम और तनाव से कुछ पल दूर रहने का मौका देती है. यहां लोग अपने सहकर्मियों के साथ मस्ती करते हैं और त्योहार का आनंद उठाते हैं.
ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक ऑफिस की दिवाली पार्टी में कुछ से सामने आया है, जिसने पूरे जश्न को यादगार बना दिया. यहां एक बुजुर्ग कर्मचारी ने अचानक डांस करना शुरू कर दिया. उनके डांस का अंदाज ऐसा था कि वहां मौजूद लोग अपनी हंसी और तालियां नहीं रोक पाए. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
इश्क तेरा तड़पावे गाने पर दिखाए जबरदस्त मूव्स
वायरल वीडियो में ऑफिस का माहौल काफी मजेदार नजर आता है. वीडियो में एक बुजुर्ग कर्मचारी डांस करते नजर आते हैं. बैकग्राउंड में मशहूर गाना इश्क तेरा तड़पावे बजता है, अंकल पूरे जोश के साथ अपने डांस मूव्स दिखा रहे हैं. उनकी एनर्जी देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वह अपनी उम्र की वजह से किसी तरह की झिझक महसूस कर रहे हैं. वह गाने की धुन पर मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं और अपने डांस से सभी का ध्यान खींच रहे हैं. उनका यह अंदाज देखकर ऑफिस में मौजूद दूसरे कर्मचारी भी उत्साहित हो जाते हैं. कोई तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाता है, तो कोई उनके डांस को देखकर मुस्कुराता नजर आता है. ऑफिस का माहौल किसी डांस पार्टी जैसा हो जाता है.
दिवाली से पहले ऑफिस में दिवाली का जश्न! 🪔✨ असली खुशी तो तब होती है जब त्योहार की रौनक सिर्फ घरों में नहीं बल्कि ऑफिस में भी देखने को मिले। हर चेहरे पर मुस्कान सबके साथ हंसी-मजाक और खुशियों का माहौल। ❤️ इसी को कहते हैं दिवाली सेलिब्रेशन जहां हर कोई खुश हो और खुशियां सबके साथ बांटी जाएं। 🪔🎉
— Sahil chabra (@sahii199) November 5, 2026
यह भी पढ़ें: खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
कर्मचारी ने शेयर किया वीडियो
इस खास पल को ऑफिस के एक कर्मचारी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया. बाद में उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो के साथ उन्होंने बताया कि अंकल ने ऑफिस की दिवाली पार्टी को और भी मजेदार बना दिया. उन्होंने अंकल के डांस की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने पूरी महफिल अपने नाम कर ली. वीडियो में जिस तरह बुजुर्ग कर्मचारी बिना किसी झिझक के डांस करते दिखाई दे रहे हैं, उसने सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया है.
सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स अंकल के डांस और उनके खुशमिजाज अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि ऑफिस में काम करने वाले हर व्यक्ति को बराबर सम्मान और खुशी मिलनी चाहिए. एक यूजर ने कमेंट किया कि ऑफिस के हर व्यक्ति को पार्टी में शामिल होने का हक है, अंकल ने सभी का हौसला बढ़ाया है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि कंपनी को अंकल को उनके इस शानदार डांस के लिए कोई खास गिफ्ट देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: डिलीवरी के दौरान सिलेंडर ने दीयों से पकड़ी आग, धमाके का वीडियो वायरल
