Headlines

कोच्चि में CJP के प्रोटेस्ट पर बोले शशि थरूर- ‘हम लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं उन्हें…’


तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार (7 नवंबर, 2026) को केरलम के कोच्चि में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हम लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं. उन्हें विरोध प्रदर्शन करने दीजिए. देखते हैं कि लोग क्या सोचते हैं.’

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज केरल के कोच्चि में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराने के फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला. CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने X प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट शेयर कर इस प्रदर्शन की घोषणा की थी. दीपके ने कहा, ‘कोच्चि में जंतर-मंतर के नाम से आयोजित यह प्रदर्शन शाम 4 बजे से राजेंद्र मैदान में होगा.

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी- अभिजीत दीपके 

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कोच्चि में आयोजित इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके भी एक्टर और एक्टिविस्ट प्रकाश राज के निमंत्रण पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि वे प्रदर्शन के स्थानीय आयोजकों और प्रकाश राज के निमंत्रण पर कोच्चि आए हैं. 

कोच्चि एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस प्रदर्शन को ‘लोगों का आंदोलन’ करार दिया. उन्होंने कहा कि भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के स्थापित होने तक मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उनकी पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी.

दीपके ने कहा, ‘यह जनता का आंदोलन है. मैं यहां स्थानीय आयोजकों और प्रकाश राज के निमंत्रण पर आया हूं. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था नहीं मिल जाती.’

पूरे देश में वोट काटे जा रहे- अभिजीत

केरलम में SIR प्रक्रिया के दौरान क्या वोटों की चोरी हुई है? इस सवाल के जवाब में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, ‘पूरे देश में वोट काटे जा रहे हैं. ऐसा एक भी राज्य नहीं है, जहां मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाए जा रहे हैं.’

उल्लेखनीय है कि कोच्चि में आयोजित होने वाले यह विरोध मार्च दिल्ली में पिछले महीने संगठन के कुछ सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का पहला बड़ा प्रदर्शन है. CJP के जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, उनमें संगठन के सह-संयोजनक सौरव दास और आशुतोष रांका का नाम शामिल है. इन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और SIR प्रक्रिया के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था. वहीं, संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके भी दिल्ली पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए गए थे. 

यह भी पढ़ेंः ‘क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग तक युद्ध सीमित नहीं’, राजनाथ सिंह ने सुरक्षा चुनौतियों को लेकर किया आगाह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *