Headlines

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चले सहवाग और द्रविड, एशिया कप में टीम इंडिया का बुरा हाल


अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दिग्गज क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ग्रुप ए के इस मैच में भारत की अंडर-19 टीम की बल्लेबाजी शुरुआत से ही संघर्ष करती दिखी. दूसरी ओर राहुल द्रविड के बेटे अन्वय द्रविड भी सस्ते में आउट हो गए.

टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पारी की दूसरी ही गेंद पर कप्तान लक्ष्य रायचंदानी को अली रजा ने क्लीन बोल्ड कर दिया. कप्तान लक्ष्य के साथ आर्यवीर सहवाग ने ओपनिंग की थी. टीम को खराब हालत में जाता देख आर्यवीर डिफेंस मोड में आ गए थे.

नहीं चले आर्यवीर सहवाग

आर्यवीर ने एकदम टेस्ट वाले अंदाज में बैटिंग करनी शुरू कर दी थी. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने ऐसा दबदबा बनाया कि भारतीय टीम 17वें ओवर में 50 रन तक नहीं बना पाई थी. 17वें ओवर में ही आर्यवीर की 40 गेंद में 22 रन की पारी का अंत हो गया. उन्होंने धीमी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया. आर्यवीर नेपाल के खिलाफ पहले मैच में 70 रन बनाकर नाबाद लौटे थे.

द्रविड ने भी किया निराश

टीम इंडिया के 4 विकेट महज 42 रन पर गिर गए थे. उसके बाद अर्जुन राजपूत और अन्वय द्रविड ने कुछ देर तक पारी को संभाले रखा. दोनों के बीच 44 रनों की छोटी लेकिन बहुत महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. रन रेट बेहतर होने लगा था और टीम इंडिया अपने शतक की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन 23वें ओवर में द्रविड 10 के स्कोर पर आउट हो गए.

अर्जुन राजपूत ने ठोकी फिफ्टी

भारतीय टीम के लिए अर्जुन राजपूत तारणहार बनकर सामने आए, जिन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों को बुरी तरह पीटा. टीम चाहे संकट की स्थिति में थी, लेकिन उन्होंने तूफ़ानी अंदाज में बल्लेबाजी की. राजपूत ने 43 गेंद में फिफ्टी पूरी की.

अंडर-19 एशिया कप की बात करें तो भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया था. ग्रुप ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, नेपाल और यूएई भी हैं. 

यह भी पढ़ें:

तीसरे टेस्ट पर टीम इंडिया का दबदबा, जायसवाल की सेंचुरी के बाद सुंदर-तिलक चमके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *