Headlines

बिहार छोड़िए… अनंत सिंह के यहां पाकिस्तान से भी आएंगे मेहमान? जानें क्या कहा


बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों चर्चा में है. शादी में कौन-कौन शामिल होगा, इसे लेकर लोगों में उत्सुकता है. अब अनंत सिंह ने खुद मेहमानों को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

रविवार (08 नवंबर) को दिवाली के दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि शादी का न्योता सिर्फ बिहार और भारत तक सीमित नहीं है. पाकिस्तान से भी मेहमान आएंगे. उन्होंने कहा कि उनके चाहने वाले देश-विदेश में हैं. सभी को शादी में बुलाया जा रहा है. उधर, शादी की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं.

अनंत सिंह से पूछा गया कि उन्होंने बेटी की शादी में किन लोगों को न्योता दिया है? इस पर उन्होंने कहा कि उनके जितने भी दोस्त और यार हैं, सभी को कार्ड भेजा जा रहा है. जो बालिग दोस्त हैं, उन्हें शादी में बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मोबाइल नंबर उनके पास हैं, उनसे भी बातचीत की जा रही है.

यह भी पढ़ें- ‘बिहार के लोगों को बाहर नहीं करनी पड़ेगी मजदूरी’, दिवाली पर CM सम्राट का बड़ा ऐलान

बोले- पूरे हिंदुस्तान और पाकिस्तान से आएंगे लोग

अनंत सिंह ने कहा कि शादी में सिर्फ बिहार के लोग ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान और पाकिस्तान से भी मेहमान आएंगे. उन्होंने कहा कि उनके चाहने वाले केवल बिहार या भारत में नहीं हैं, बल्कि विदेशों में भी हैं. इसलिए हर जगह से लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है. पाकिस्तान से मेहमान आने की उनकी इस बात ने शादी को और चर्चा में ला दिया है.

10 बीघे में तैयार हो रहा भव्य पंडाल

शादी की तैयारियां अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां (लदमा) में शुरू हो चुकी हैं. यहां करीब 10 बीघे जमीन पर विशाल पंडाल बनाया जा रहा है. इसके लिए टेंट और पंडाल लगाने का सामान मंगाया गया है. खास बात यह है कि मजदूरों को उत्तर प्रदेश से बुलाया गया है. बड़े स्तर पर हो रही तैयारियों से शादी के भव्य आयोजन का अंदाजा लगाया जा सकता है.

विदेशी फूलों से होगा मेहमानों का स्वागत

शादी में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, स्वागत में विदेशी फूलों का इस्तेमाल होगा. इसके लिए विदेश से फूल मंगवाने का ऑर्डर दिया गया है. अनंत सिंह की बेटी की शादी में देश-विदेश से मेहमानों को बुलाने और भव्य तैयारियों की वजह से यह आयोजन बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- ‘बाबरी, बाटला हाउस पर आंसू बहाती हैं सोनिया’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *