Badrinath Yatra: साल 2026 की चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. आज यानी 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं. तो वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट भी कल यानी 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खुलने वाले हैं. जिसके लिए दर्शनार्थी बेहद एक्साइटेड हैं. बद्रीनाथ धाम चार धाम यात्रा का आखिरी और सबसे खास पड़ाव है. अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं तो आइये आपको बताते हैं कैसे रजिस्ट्रेश करें और किस रूट से जा सकते हैं.
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
केदारनाथ की तरह ही बद्रीनाथ धाम के लिए भी पहले से रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है. इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- ब्रदीनाथ जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर किया जा सकता है.
- इस वेबसाइट को खोलने के बाद आपके सामने चार धाम रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें.
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आप चार धाम और हेमकुंड रजिस्ट्रेशन किया जा पाएगा. इसमें सारी डीटेल्स भरें और साइन अप कर लें.
- यदि आपके पास पहले से ही लॉगइन डीटेल्स हैं तो सीधे साइन इन भी कर सकते हैं.
- इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर से Tourist Care Uttarakhand नाम की मोबाइल एप डाउनलोड कर भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
- चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना भी आसान है, हालांकि इसके लिए आपको ऋषिकेश या सोनप्रयाग जाना होगा.
- यहां जाने के बाद आप अपना आधारकार्ड या कोई भी पहचान पत्र दिखाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं.
कैसे पहुंचे बद्रीनाथ?
बद्रीनाथ जाने के लिए आपके पास तीन तरीके हैं, पहला फ्लाइट से, दूसरा रेल मार्ग से और तीसरा बाय रोड (बस) भी आप जा सकते हैं.
फ्लाइट मार्ग: ये सबसे आसान और जल्दी पहुंचने का तरीका है, इसके लिए आपको नजदीकी एयरपोर्ट जॉली ग्रांट पड़ेगा. यहां से आप टैक्सी लेकर बद्रीनाथ धाम जा सकते हैं. हालांकि ये तरीका थोड़ा ज्यादा पैसे खर्च करने वाला है.
रेल मार्ग: यदि आपका बजट थोड़ा कम है तो आप ट्रेन से भी बद्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए जा सकते हैं. इसके लिए आपको ऋषिकेश रेलवे स्टेशन तक पहुंचना होगा. इसके बाद आपको बस या टैक्सी मिल पाएगी, जिससे आप धाम तक जा पाएंगे.
बस मार्ग: अगर आप बस से जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दिल्ली से बस मिलेगी जो हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचाएगी. यहां से आपको सीधी बस या टैक्सी दोनों की सुविधा मिल जाएगी. ऐसे में आप अपने कंफर्ट के हिसाब से चुन सकते हैं कि आपको कैसे जाना है.
