Headlines

‘अपने परिवारजनों को शुभकामनाएं’, PM मोदी ने देश को दीवाली के मौके पर किया विश


देश आज दिवाली मना रहा है. इस मौके पर कई नेताओं ने एक्स पर पोस्ट कर इस पावन पर्व की शुभकामनाए दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं. 

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, “अलौकिक, भव्य और दिव्य अयोध्याधाम. श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा यह दीपोत्सव ऐतिहासिक है. सदियों के लंबे इंतजार के बाद हमारे आराध्य रामलला के अपने निज मंदिर में विराजमान होने से यह उत्सव और भी विशेष हो गया है.” उन्होंने आगे लिखा कि आप सभी को दीपावली की अनंत शुभकामनाएं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सत्य की साधना और सर्वमंगल की सनातन भावना के पावन महापर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं.

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन की पुण्य स्मृति से आलोकित यह महापर्व हमें सेवा, समरसता और सद्भाव के साथ लोक-कल्याण के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है. कोई आंगन अंधकार में न रहे, कोई जीवन आशा से वंचित न रहे, यही दीपोत्सव का लोक-मंगलकारी संकल्प है. सीएम योगी ने कहा कि प्रभु श्री राम एवं माता जानकी की कृपा से सर्वत्र सुख, शांति और समृद्धि का आलोक व्याप्त हो. जय जय सियाराम.

कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल से सांसद शशि थरूर ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाए दीं. उन्होंने एक्स पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा हैप्पी दिवाली.

ये भी पढ़ें

देशभर में दिवाली की धूम, जवानों संग पीएम मोदी जलाएंगे दीए, दुनियाभर से दीपोत्सव की मिली बधाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *