बिहार के लोगों को लेकर यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के कथित विवादित बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 14 करोड़ बिहारवासियों का अपमान किया है. पार्टी को इस बयान के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए. सरावगी ने चेतावनी दी कि यूपी विधानसभा चुनाव में जनता इस अपमान का जवाब कांग्रेस को देगी.
संजय सरावगी ने कहा कि बिहार के लोगों को लेकर दिया गया बयान सिर्फ किसी एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि पूरे बिहार का अपमान है. यह 14 करोड़ बिहारवासियों के पसीने का खुला अपमान है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अविलंब अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए.
राइज एंड फॉल 2 के विजेता शहजाद पूनावाला तेज प्रताप पर भड़के, जोकर तक कह दिया
सरावगी ने यह भी कहा कि बिहार और प्रभु श्रीराम के अपमान का बदला यूपी की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में लेगी. जनता कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त कराकर इसका जवाब देगी.
राजेंद्र पाल गौतम ने क्या कहा था?
दरअसल, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बिहार के लोगों को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि बिहारी बेचारों को कुछ आता-जाता नहीं है. उन्हें जो लिखकर स्क्रिप्ट दे दी जाती है, वे वही पढ़ देते हैं. उनके मुताबिक, इनकी बस की कुछ है नहीं, यह चढ़ावा चोर लोग हैं. इन्होंने लोगों की आस्था की हत्या की है.
नितिन नबीन के बयान पर दिया था जवाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेंद्र पाल गौतम ने यह टिप्पणी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के एक बयान के जवाब में की थी. नितिन नबीन ने राजीव गांधी फाउंडेशन पर विदेशी फंडिंग को लेकर आरोप लगाए थे. इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए गौतम ने बिहार के लोगों को लेकर यह बयान दिया.
इस टिप्पणी के बाद बिहार की राजनीति में विवाद बढ़ गया है. बीजेपी ने इसे बिहार की अस्मिता और करोड़ों लोगों के सम्मान से जोड़ते हुए कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की है.
मुंगेर में 11.11 लाख दीयों से दीपोत्सव का आगाज, CM सम्राट ने किया शुभारंभ
