दीवाली के मौके पर जहां ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों को सोन पापड़ी का डिब्बा, मिठाई या कुछ हजार रुपये का बोनस देकर खानापूर्ति कर लेती हैं, वहीं गुजरात के सूरत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंटरनेट का दिल जीत लिया है. एक कपड़ा व्यापारी ने अपने 20 कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से खुश होकर उन्हें दिवाली बोनस के तौर पर 1-1 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी थमा दी.
गिफ्ट में नोटों के बंडलों से सजी थाली देखते ही कई कर्मचारी भावुक हो गए और कुछ महिला कर्मचारी तो अपने बॉस को गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगीं.
चमचमाती पूजा थालियों में सजाए गए नोटों के बंडल
यह मामला सूरत के वराछा इलाके में स्थित कपड़ा व्यापारी रामस्वरूप मुंडे की दुकान का है. उन्होंने इस दीवाली अपने कर्मचारियों को कोई साधारण लिफाफा देने के बजाय बेहद पारंपरिक और खास अंदाज में सरप्राइज देने का फैसला किया.
Surat: Businessman gives ₹1 lakh Diwali bonus to each of his 20 employees, totaling ₹20 lakh. https://t.co/DtzDGiu3vW
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 8, 2026
चांदी की तरह चमकती पूजा थालियों में 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपये के नए नोटों की गड्डियों को करीने से सजाया गया. इसके बाद कारोबारी और उनकी पत्नी ने एक-एक करके अपने सभी 20 कर्मचारियों को ये थालियां सौंपी, जिनमें 1-1 लाख रुपये से अधिक का कैश रखा हुआ था.
थाली देखते ही आंखें हुई नम, गले लगकर रो पड़ीं महिला कर्मचारी
जैसे ही कर्मचारियों के हाथों में 1 लाख रुपये कैश से भरी थाली पहुंची, वे पूरी तरह स्तब्ध रह गए. उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि कई महिला कर्मचारी इतना बड़ा सरप्राइज देखकर अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं.
वे भावुक होकर अपने मालिक और उनकी पत्नी के गले लग गईं और पैर छूकर उनका आभार जताया. कारोबारी ने इस दौरान कहा कि उनके कर्मचारी महज वर्कर नहीं बल्कि उनके परिवार का हिस्सा हैं और सालभर की उनकी मेहनत की वजह से ही उनका व्यापार फल-फूल रहा है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: रॉकेट सी टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, उठा तो यूजर्स बोले- रखवाला उपरवाला
सोशल मीडिया पर लोग बोले “काश हर किसी को ऐसा बॉस मिले!”
इस इमोशनल और दिल को छू लेने वाले पल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो चुका है. कॉरपोरेट वर्ल्ड में जहां बोनस को लेकर अक्सर शिकायतें रहती हैं, वहीं नेटिजन्स इस बॉस की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
लोगों का कहना है कि यह सिर्फ बोनस नहीं बल्कि कर्मचारियों की मेहनत का सच्चा सम्मान है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स लिख रहे हैं कि ऐसे बिजनेसमैन न सिर्फ धन से बल्कि दिल से भी बेहद अमीर होते हैं और भगवान करे कि हर कर्मचारी को ऐसा ही संवेदनशील बॉस मिले.
यह भी पढ़ें: Chain Snatching: मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो
