Happy Diwali 2026 Wishes: आज कार्तिक अमावस्या पर करें लक्ष्मी पूजन, जानें शुभ मुहूर्त, पौराणिक महत्व और अपनों को भेजें खास बधाई संदेश..
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का महापर्व धूमधाम से मनाया जाता है, जो इस वर्ष आज 8 नवंबर 2026, रविवार को पड़ रहा है. द्रिक पंचांग (Drik Panchang) के अनुसार, कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 8 नवंबर को दोपहर 12:47 बजे से हो रही है, जिसका समापन 9 नवंबर को दोपहर 01:28 बजे होगा. दीपावली पर प्रदोष काल और स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन का विधान है, इसलिए यह पावन पर्व आज 8 नवंबर को ही मनाया जा रहा है.
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
- दिवाली पूजन तिथि: 8 नवंबर 2026 (रविवार)
- लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त: शाम 05:43 से शाम 07:39 तक (अवधि: 1 घंटा 56 मिनट)
- प्रदोष काल: शाम 05:30 से रात 08:08 तक
- वृषभ लग्न (स्थिर लग्न): शाम 05:43 से शाम 07:39 तक
- निशिता काल (महानिशीथ पूजा मुहूर्त): रात 11:39 से देर रात 12:31 तक (9 नवंबर)
शास्त्रों और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली मनाने की परंपरा त्रेतायुग से चली आ रही है. जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लंका पर विजय प्राप्त कर 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, तब नगरवासियों ने घी के दीये जलाकर उनका भव्य स्वागत किया था. इसके अतिरिक्त, यह भी मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या के दिन ही समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था. यही कारण है कि इस पावन तिथि पर दीप प्रज्वलन के साथ मां लक्ष्मी, विघ्नहर्ता गणेश और कुबेर देव की विधिवत आराधना की जाती है.
दीपावली के इस पावन अवसर पर लोग एक-दूसरे को सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएं भेजते हैं. आप भी अपने परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों को इस पावन पर्व की बधाई देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बेहतरीन विशेज, कोट्स, स्टेटस और शुभकामना संदेश साझा कर सकते हैं.
दिवाली की शुभकामनाएं (Diwali 2026 Shubhkamnaye in Hindi)
सुख और समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएं
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएं
खुशियां आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएं
दीपावली पर्व की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.
सुख के दीप जले, घर आंगन में खुशहाली हो,
बड़ों का आशीर्वाद और अपनों का प्यार मिले,
ऐसी आपकी मंगल दीवाली हो.
दीपावली की शुभकामनाएं!

नव दीप जले,
नव फूल खिलें,
नित नई बहार मिले,
दिवली के पावन अवसर पर आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले
Happy Diwali 2026
दिवाली आई, संग खुशियां लाई
मैसेज का हमारे अब कर दो रिप्लाई
क्योंकि इसी में है आपकी भलाई
देखो आपके चेहरे पर अब है मुस्कान आई
हैप्पी दिवाली 2026

दिवाली आए तो दीप जलाएं,
धूम धड़ाका, छोड़ा पटाखा,
जली फुलझड़िया सबको भाए
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.

मां लक्ष्मी का साथ हो,
सरस्वती का हाथ हो,
घर में गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से,
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
