Headlines

इन 4 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या का ट्रेड कंफर्म!


आईपीएल 2027 के लिए सभी 10 टीमों को 17 नवंबर से पहले अपनी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी. इससे पहले कई टीमों के बीच आपसी सहमति से खिलाड़ियों की अदला-बदली (ट्रेड डील) हुई है. रिपोर्ट की मानें तो हार्दिक पांड्या का ट्रेड होना भी कंफर्म हो गया है. मुंबई इंडियंस से हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स जाएंगे. उनके बदले पंजाब किंग्स तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मुंबई इंडियंस को देगी. यह ट्रेड डील कंफर्म हो चुकी है, लेकिन अभी इसका आधिकारिक एलान नहीं किया गया है. इसके अलावा मुंबई इंडियंस चार खिलाड़ियों को रिलीज भी कर सकती है. 

1- महिपाल लोमरोर 

महिपाल लोमरोर को मुंबई इंडियंस ने रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था. वह 50 लाख रुपये में साइन किए गए थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. अब मुंबई इंडियंस आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले महिपाल लोमरोर को रिलीज कर सकती है. 

2- शार्दुल ठाकुर 

शार्दुल ठाकुर ट्रेड डील के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इडियंस में आए थे. वह 2 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस में आए थे. उन्हें 9 मैच खेलने का मौका भी मिला था, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे. ऐसे में अब फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है. 

3- रॉबिन मिन्ज 

घरेलू क्रिकेट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए फेमस रॉबिन मिन्ज आईपीएल में फीके रहे हैं. झारखंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज को डोमेस्टिक क्रिकेट का क्रिस गेल भी कहा जाता है, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए रॉबिन मिन्ज कुछ कमाल नहीं कर सके. ऐसे में अब उन्हें रिलीज किया जा सकता है. 

4- मयंक मारकंडे 

लेग स्पिनर मयंक मारकंडे पर मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में ज्यादा भरोसा नहीं दिखाया था. टीम में पहले से अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा हैं. इसके अलावा केशव महाराज भी मुंबई का हिस्सा हैं. फ्रेंचाइजी अब उन्हें रिलीज कर सकती है.

यह भी पढ़ें- 

IPL 2027 ऑक्शन से पहले दीपक चाहर को मिली कप्तानी, 15 सदस्यीय टीम का हुआ एलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *