Headlines

पहले काम्या मिश्रा, अब अक्षरा सिंह, JDU में शामिल होंगी दोनों? बढ़ी हलचल


क्या बिहार की सियासत में नए चेहरों की एंट्री होने वाली है? पूर्व आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा और फिर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की संजय झा से मुलाकात के बाद इस तरह के सवाल उठने लगे हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से शुक्रवार (06 नवंबर, 2026) को काम्या मिश्रा मिली थीं. इसके बाद आज (सोमवार) अक्षरा सिंह मिली हैं.

संजय झा ने सोमवार को अक्षरा सिंह की तस्वीर अपने एक्स हैंडल से शेयर की और लिखा, “आज पटना स्थित आवास पर भोजपुरी एवं हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह जी ने अपने पिताजी के साथ शिष्टाचार मुलाकात की.”

इससे पहले जब काम्या मिश्रा मिली थीं तो संजय झा ने उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए कहा था, “आज पटना आवास पर पूर्व दरभंगा ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा जी ने शिष्टाचार मुलाकात कर दिवाली की शुभकामनाएं दी.”

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को कम उम्र में मिली कप्तान की जिम्मेदारी, खेल मंत्री ने कह दी बड़ी बात

नौकरी छोड़ने के बाद से ही हो रही थी चर्चा

इस मुलाकात को अब सियासी नजरिए से भी देखा जाने लगा है. बता दें कि काम्या मिश्रा पटना में भी सेवा दे चुकी हैं. उन्होंने जब नौकरी छोड़ी तो उसके बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि वो पॉलिटिक्स जॉइन कर सकती हैं. हाल के दिनों में वो बिहार में एक्टिव भी हैं. लोगों के बीच जा रही हैं. सामाजिक तौर पर मदद भी कर रही हैं. ऐसी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. अब संजय झा से हुई मुलाकात के बाद से कई सवाल और गहरे हो गए हैं.

सीएम सम्राट से मिली थीं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह की बात की जाए तो संजय झा से मिलने से पहले हाल ही में उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की थी. सम्राट चौधरी के साथ-साथ वे अनंत सिंह के पास भी पहुंचीं थीं और उनसे मिली थीं. अब पूर्व आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा और फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह का इस तरह नेताओं से मिलने के क्या मायने हैं इसको लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें- अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सियासत के बीच पप्पू यादव की दो टूक, ऐसे दिया जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *