Headlines

‘भारत ने की थी मध्यस्थता की कोशिश, हर चीज का वक्त, हो सकता है ये कल…’, ईरान-अमेरिका जंग पर राजनाथ सिंह का चौंकाने वाला बयान


ईरान और अमेरिका की जंग के बीच भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने जर्मनी में बोलते हुए कहा कि भारत ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की कोशिश की थी, लेकिन हर चीज का एक वक्त होता है. बता दें कि पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किए दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं, जिसके बाद दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में पहली बार बातचीत हुई थी.  

जर्मनी पहुंचे राजनाथ सिंह से पूछा गया था कि क्या पश्चिम एशिया संकट के बीच शांति स्थापित करने में भारत की कोई भूमिका हो सकती है, इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘भारत ने अपनी तरफ से कोशिश भी की है, लेकिन आप जानते हैं कि कभी-कभी संकट चल रहा होता है तो कोई समस्या रहती है. सबका एक समय हुआ करता है. हो सकता है कि कल वो समय आ जाए जब भारत उसमें अपनी भूमिका निभाए और उसको सफलता भी मिल जाए. हम इस संभावना से इनकार नहीं कर सकते.’

PM मोदी ने दोनों पक्षों से की थी बात: राजनाथ

रक्षामंत्री ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों पक्षों खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात की थी और उनसे युद्ध खत्म करने की अपील भी की थी. राजनाथ सिंह ने कहा कि कूटनीतिक मामलों में हमारे प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण बहुत ही संतुलित है. 

ये भी पढ़ें- शहबाज-मुनीर ने कैसे डोनाल्ड ट्रंप को सीजफायर बढ़ाने के लिए किया मजबूर, न-न करते कैसे बदला उनका मूड? 

इस्लामाबाद में हुई थी पहले दौर की बातचीत

अमेरिका और ईरान के बीच आठ अप्रैल को सीजफायर हुआ था, जिसके बाद पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने में अहम रोल निभाया. 11 और 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में दोनों देशों के डेलीगेशन पहुंचे. जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी डेलीगेशन पहुंचा, जबकि एमबी गालिबाफ के नेतृत्व में ईरानी डेलीगेशन. करीब 21 घंटे लंबी बातचीत हुई, लेकिन दोनों पक्ष सहमत नहीं हुए और जेडी वेंस इस्लामाबाद में छोटी सी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वाशिंगटन रवाना हो गए. 

दूसरे दौर की बातचीत टली 

पहले दौर की बातचीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की जमकर तारीफ की. उसके बाद मुनीर तेहरान गए और फिर दोनों देश एक बार फिर बातचीत की टेबल पर आने को तैयार हुए, लेकिन ईरानी डेलीगेशन इस्लामाबाद नहीं पहुंचा, जिसके बाद जेडी वेंस के नेतृत्व वाला डेलीगेशन भी नहीं आया और ये बातचीत चल  गई.
 
ट्रंप ने किया सीजफायर बढ़ाने का ऐलान 

इस बातचीत के टलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को अनिश्चतकाल के लिए बढ़ा दिया है. ट्रंप ने कहा कि शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की अपील पर वह सीजफायर को बढ़ा रहे हैं ताकि ईरान को ठोस प्रस्ताव लेकर बातचीत की टेबल पर आए. 

ये भी पढ़ें- ट्रंप के सीजफायर बढ़ाते ही गुस्से में ईरान, होर्मुज धुआं-धुआं! IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग में जहाज का कंट्रोल रूम तबाह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *