सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे और देश सेवा का जज्बा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका आया है. दरअसल बीएसएफ की मेडिकल विंग ने अलग-अलग विभागों में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती कुल 34 पदों पर डेपुटेशन के आधार पर की जा रही है, जो केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय या राज्य सरकार के सेवारत अधिकारियों के लिए खुली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन भेज सकते हैं.
किस विभाग में कितनी वैकेंसी?
बीएसएफ की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार सब इंस्पेक्टर के कुल 34 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. इसमें सब इंस्पेक्टर (मेडिकल सैनिक) के 14 पद, सब इंस्पेक्टर (लैब टेक्नीशियन) के 12 पद और सब इंस्पेक्टर (फिजियोथेरेपिस्ट) के 8 पद शामिल हैं.
क्या है एजुकेशनल क्वालिफिकेशन?
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के अनुसार उम्मीदवारों से अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई है. इंस्पेक्टर मेडिकल के पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से बेसिक नर्सिंग कोर्स या एडवांस नर्सिंग कोर्स और किसी 100 बेड वाले अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट के रूप में कम से कम 6 साल का एक्सपीरियंस मांगा गया है. वहीं एसआई लैब टेक्नीशियन पदों पर मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास और मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निशियन या टेक्नोलॉजी में 2 साल का डिप्लोमा साथ ही संबंधित क्षेत्र में 6 साल का एक्सपीरियंस मांगा गया है. जबकि एसआई फिजियोथैरेपिस्ट में 12वीं कक्षा पास और फिजियोथेरेपी में 2 साल का डिप्लोमा साथ ही न्यूनतम 6 साल का एक्सपीरियंस मांगा गया है.
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों के केंद्रीय वेतनमान के तहत सैलरी की सुविधा दी जाएगी. इसमें सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत उम्मीदवारों की बेसिक सैलरी 35,400 से लेकर 1,12,400 रुपये प्रति माह होगी. सैलरी के अलावा इस भर्ती में महंगाई भत्ता, मकान किराया, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल सुविधा, प्रोविडेंट फंड, ग्रेच्युटी, पेंशन और दूसरी सरकारी सुविधाएं भी दी जाएगी.
ये भी पढ़ें-LLB Admission Age Limit: अब किसी भी उम्र में कर सकेंगे LLB, BCI ने हटाई आयु सीमा
कितनी तय की गई है उम्र सीमा?
इन तीनों पोस्ट के लिए डेपुटेशन से अपॉइंटमेंट के लिए ज्यादा से ज्यादा उम्र की लिमिट एप्लीकेशन मिलने की आखिरी तारीख को 56 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. वहीं नोटिस में उम्र में कोई छूट नहीं दी गई है.
कहां और कैसे भेजें आवेदन?
यह भर्ती ऑफलाइन और डेपुटेशन के आधार पर है. इसलिए उम्मीदवारों को अपने मूल विभाग के माध्यम से नॉमिनेशन भेजना होगा. आवेदन पत्र के साथ पिछले 5 वर्षों के एपीएआर और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट जोड़ने होंगे. वहीं आवेदन महानिरीक्षक/निदेशक (चिकित्सा), महानिदेशालय, बीएसएफ, ब्लॉक नंबर 9, लेवल-04, पूर्वी ब्लॉक, सेक्टर-1, आरके पुरम, नई दिल्ली-110066 एड्रेस पर भेजना होगा.
ये भी पढ़ें-NEET PG Counselling: NEET PG काउंसलिंग शेड्यूल में हुआ बदलाव, जानें अब कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
