सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव को लेकर विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने किताब में प्रधानमंत्री न बनने की बात तो शामिल किया है. इस पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश में पिछले 4 दशकों में जो कुछ भी घटा है उसे सोनिया गांधी ने देखा है.
उसी को किताब में ईमानदारी से उतारने की कोशिश की है. अगर किताब में कुछ बात को जिक्र करना आपको (BJP) को खराब लग रहा है तो आप लालकृष्ण आडवाणी की किताब माई कंट्री माई लाइफ पढ़नी चाहिए. उन्होंने कई बातों का जिक्र किया है. इस हिसाब से उनपर भी आपको आरोप लगाना चाहिए.
इमरान प्रतापगढ़ी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का पद छोड़ने से बड़ा त्याग कुछ भी नहीं होता है, जिसके लिए सब छोलियां फैलाए हुए हैं वो रंग मेरे आंख के ठुकराए हुए हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस के दावे को लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है. सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री के पद को ठुकराए जाने को लेकर बीजेपी सांसद सतीश पूनिया ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि सोनिया ने खुद पीएम पद का त्याग किया होगा और मनमोहन सिंह को मौका दे दिया.
उस वक्त कांग्रेस के राजनीतिक हालत ऐसे थे कि देश की जनता भी सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनता नहीं देखना चाहती थी. सतीश पूनिया ने कहा कि अगर सोनिया गांधी ने कहा है कि उन्होंने त्याग किया होगा तो मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ होगा.
#WATCH | सोनिया गांधी के PM पद छोड़ने पर कांग्रेस-BJP आमने-सामने, कांग्रेस बोली- ‘त्याग महान’, BJP ने कहा- ‘PM पद को मिल्कियत समझती थीं’ ‘आगे का एजेंडा’ @romanaisarkhan के साथ’ https://t.co/bDshh3WfQN #ABPNews #SoniaGandhi #Belonging #PrimeMinister #RahulGandhi #Congress #ManmohanSingh
— ABP News (@ABPNews) November 11, 2026
सोनिया गांधी की किताब पर मिली प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ की प्रतियां खरीदने के लिए मंगलवार को मध्य दिल्ली में पुस्तकों की दुकानों पर पाठकों की लंबी कतारें लगी रहीं. पुस्तक विक्रेताओं ने बताया कि पहले ही दिन पुस्तक को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली. दुकानदारों ने इस मांग के महत्व पर भी जोर दिया. उनका कहना था कि इससे पुस्तकों की बिक्री बढ़ती है और दुकानों पर आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती है.
