Headlines

फारस की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला, 4 क्रू मेंबर्स घायल, एक भारतीय भी शामिल


केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को बताया कि फारस की खाड़ी से दुबई की ओर जा रहे लाइबेरिया के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर किसी वस्तु (प्रोजेक्टाइल) से हमला हुआ. इस घटना में चार क्रू सदस्य घायल हो गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है. यह घटना मंगलवार को तब हुई जब ‘एमटी फुजैराह एनर्जी’ नाम का बहुत बड़ा क्रूड कैरियर (VLCC) अल-रुवाइस से दुबई जा रहा था.

सोनोवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि हमले में चालक दल के चार सदस्य घायल हो गए. इनमें से एक भारतीय नागरिक था जिसे मामूली चोटें आईं और उसे आगे की चिकित्सीय जांच के लिए सुरक्षित किनारे पर ले जाया गया.

सभी लोग हैं सुरक्षित
मंत्री ने कहा कि चालक दल के बाकी 18 सदस्य-जिनमें टैंकर पर सवार पांच अन्य भारतीय नाविक भी शामिल हैं, सुरक्षित हैं और सभी का पता चल गया है.सोनोवाल ने आगे कहा कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें जरूरी चिकित्सा सहायता और अन्य मदद उपलब्ध कराने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में बनी हुई है.

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे टकराव के बीच इस ताजा हमले ने फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों और उनके चालक दलों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी हैं.पिछले महीने भारतीय नाविकों को ले जा रहे एक और जहाज पर हमला हुआ.जब होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के झंडे वाले टैंकर ‘एमटी लुईस 1’ पर लिम्पेट माइन्स से हमला किया गया.

इस विस्फोट के कारण जहाज पर आग लग गई, जिस पर 27 भारतीय नाविक सवार थे. यह घटना ओमान के खसाब से लगभग 25 नॉटिकल मील (46 किमी) उत्तर-पूर्व में हुई. बाद में सरकार ने पुष्टि की कि जहाज के सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी की किताब पर अठावले का बड़ा बयान, ‘…तब शरद पवार की भूमिका से हम सहमत नहीं थे’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *