Headlines

‘हम एक-दूसरे का हाल पूछते रहते थे’, कियारा ने बताया मदरहुड में आलिया ने कैसे दिया साथ


बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने मां बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए प्रोफेशनल बदलावों पर बात की है. ‘कॉफी विद करण’ के नौवें सीजन में पहुंचीं कियारा ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद काम पर वापसी को लेकर उन्होंने आलिया भट्ट से सलाह ली थी.

एक्ट्रेस इस शो में अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंची थीं. इस दौरान दोनों ने प्रेग्नेंसी, बच्चों की परवरिश और अपने बिजी करियर के साथ परिवार की जिम्मेदारियां संभालने में आने वाली मुश्किलों पर बात की.

कियारा आडवाणी ने पहली प्रेग्नेंसी पर की बात
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2025 में अपनी बेटी सरायाह मल्होत्रा का वेलकम किया था. अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआती तीन महीने उनके लिए काफी मुश्किल भरे थे.

कियारा ने कहा, ‘कई बार आपको बस किसी से अपने मन की बात कहने की जरूरत होती है. एक नई मां के लिए ये बहुत बड़ा बदलाव होता है और महिलाएं ही महिलाओं को बेहतर समझ सकती हैं. जब हमें पहली बार पता चला कि हम पैरेंट्स बनने वाले हैं, तो शुरुआती तीन महीने बहुत मुश्किल थे. आपका जी मिचलाता है और हार्मोन में बदलाव आते हैं. उस समय हमने सोचा था कि किसी को नहीं बताएंगे. लेकिन मैंने कहा कि मुझे अपनी मां और सास से बात करनी है. मुझे ऐसी महिलाओं की जरूरत है, जो मुझे समझ सकें.’

बातचीत के दौरान करण जौहर ने कियारा से पूछा कि मां बनने के बाद के दिनों में उनकी आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और पत्रलेखा से बातचीत होती थी या नहीं. इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि उस दौरान वे सभी एक-दूसरे का हालचाल पूछती रहती थीं.

कियारा ने कहा, ‘हम एक-दूसरे का हाल पूछते रहते थे.’ उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में एक ही फील्ड में काम करने की वजह से वे एक-दूसरे की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझ पाती थीं.

कियारा ने आलिया को किया था फोन
कियारा ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद दोबारा काम शुरू करने को लेकर उन्होंने आलिया से सलाह ली थी. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे याद है कि मैंने आलिया को फोन किया था और उनसे पूछा था कि शूटिंग पर वापस कैसे लौटें और काम व परिवार के बीच तालमेल कैसे बिठाएं. आपके लिए परिवार भी प्रायोरिटी है और काम पर आप एक प्रोफेशनल होते हैं. इन दोनों को इस तरह कैसे साथ लेकर चलें कि कभी गिल्ट महसूस न हो? मां बनने के बाद होने वाला ये गिल्ट तो रहता ही है.’

दूसरी बार मां बनने वाली हैं कियारा
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने 7 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी.  वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आखिरी बार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आई थीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *