Headlines

अमेरिकी दूत विटकॉफ और जेरेड कुशनर पहुंचे रूस, पुतिन से करेंगे मुलाकात


अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर गुरुवार (12 नवंबर) को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करने के लिए मॉस्को पहुंचे. रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति के दूत किरिल दिमित्रिएव ने व्नुकुवो हवाई अड्डे पर इन दोनों अमेरिकी प्रतिनिधियों से मुलाकात की.

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘TASS’ ने पुष्टि की कि दिमित्रिएव, विटकोफ और कुशनर को ले जाने वाला काफिला रूसी राजधानी में उनके उतरने के बाद हवाई अड्डे से रवाना हो गया. CNN के अनुसार, यह दौरा कुशनर की बुधवार को की गई उस घोषणा के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह और मध्य-पूर्व मामलों के दूत मॉस्को जाएंगे.

अबू धाबी में हुई बातचीत बेनतीजा 
इससे पहले यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अबू धाबी में हुई बातचीत में कोई हल नहीं सका था. अमीराती राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुशनर ने कहा, “स्टीव और मैं कल मॉस्को जा रहे हैं, जहां हम राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे. हम आज हुई बातचीत पर चर्चा करेंगे और जिन मुद्दों पर हमने बात की थी, उन पर और प्रगति करने की कोशिश करेंगे, क्योंकि हमें वहां कुछ संभावनाएं और अवसर नजर आ रहे हैं.”

यह दौरा रूस, यूक्रेन और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों के बीच 2 दिनों की बातचीत के बाद हो रहा है. फरवरी के बाद से यह इस तरह की पहली सीधी बातचीत है, ऐसे समय में जब ट्रम्प प्रशासन लगभग पांच साल से चल रहे संघर्ष को सुलझाने की कोशिशें तेज कर रहा है. CNN की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के हफ्तों में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मॉस्को को कई अहम रियायतें देने की घोषणा की है. इससे यूरोप में यह चिंता पैदा हो गई है कि वॉशिंगटन शायद युद्ध को ऐसे शर्तों पर खत्म करना चाहता है जो क्रेमलिन (रूस) के पक्ष में हों.

यूरोपीय देशों को बातचीत में शामिल करने की कोशिश
कुशनर ने कहा कि वह और विटकॉफ मानवीय सहायता और कैदियों की अदला-बदली को अंतिम रूप देने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. साथ ही वे यूरोपीय देशों को भी इस बातचीत में शामिल करने की कोशिश करेंगे. भले ही ट्रंप प्रशासन में कुशनेर के पास कोई आधिकारिक पद नहीं है, फिर भी उन्होंने एक अहम राजनयिक भूमिका निभाई है.

बुधवार को हुई बातचीत 2 घंटे से भी कम समय में खत्म हो गई, उस पर टिप्पणी करते हुए रूस के वरिष्ठ वार्ताकार व्लादिमीर मेडिंस्की ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया कि मॉस्को के रुख में कोई बदलाव आया है. मेदिंस्की ने कहा, “कुछ मुद्दों पर हम आपसी सहमति तक पहुंच गए, जबकि कुछ पर नहीं. इसमें कोई शक नहीं कि यह बातचीत आगे भी जारी रहेगी.”

ये भी पढ़ें

Explained: सऊदी अरब में केन्याई महिला को 100 कोड़े मारने की सजा क्यों मिली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *