200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस द्वारा ‘अप्रूवर’ (सरकारी गवाह) बनने के आवेदन दायर करने के बीच आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री को जेल से एक बार फिर पत्र लिखा है. इस पत्र में सुकेश ने कहा, “प्यार और जंग में सब जायज है.” सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र की शुरुआत “बेबी बोट्टा बोम्मा” से की और जैकलीन को “मेरी जैकी” संबोधित करते हुए लिखा, “प्यार और जंग में सब जायज है, तुम मेरी हो, मैं हमेशा तुम्हारा हूं. मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा.”
पत्र में सुकेश ने अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, “तुमसे पागलों की तरह प्यार करता हूं. तुम्हारी याद आ रही है और हमारे बीच बस यही बात मायने रखती है. पत्र के अंत में सुकेश ने खुद को “आपका बेबी बॉय, सुकाश” बताया.
दिल्ली: IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का मामला, आरोपी राहुल को पुलिस ने पकड़ा
धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जेल में है सुकेश
सुकेश का यह पत्र ऐसे समय में आया है जब अदालत में याचिका पर सुनवाई चल रही है. सुकेश वर्तमान में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जेल में बंद है. वह पहले भी जैकलीन को कई बार पत्र लिख चुका है, जिनमें अपने प्यार और समर्थन का जिक्र किया गया है. वहीं, हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अप्रूवर बनने का आवेदन दायर किया था, जिस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना जवाब देने के लिए समय मांगा है.
जैकलीन फर्नांडिस के सरकारी गवाह बनने पर 8 मई को सुनवाई
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की ओर से सरकारी गवाह (अप्रूवर) बनने के लिए दाखिल अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टल गई. इस मामले में अगली सुनवाई 8 मई को होगी. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा है. साथ ही एजेंसी ने जैकलीन की इस अर्जी का विरोध भी किया है.
सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत के सामने कहा कि जैकलीन की ओर से दायर की गई अर्जी आधारहीन है. साथ ही कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार किया. इससे पहले पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जैकलीन की अर्जी पर ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.
दिल्ली में अब सिर्फ इन गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल-डीजल और CNG, रेखा सरकार का बड़ा फैसला
