Headlines

‘रामायण’ के सेट पर लारा दत्ता के हाथ में फंस गई थी चूड़ी, काटकर निकालनी पड़ी, देखें वीडियो


फिल्म ‘रामायण’ की फैंस खूब सराहना कर रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. वो भगवान राम के किरदार में हैं. वहीं लारा दत्ता ने फिल्म में कैकई का रोल प्ले किया है. कैकई के कॉस्ट्यूम को लेकर ट्रोलिंग भी हुई थी. अब लारा ने फिल्म सेट से कुछ बिहाइंड द सीन तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं.

फोटोज में लारा को कैकई के आउटफिट में देखा गया. उन्होंने वैनिटी से झलक दिखाई. मेकअप से लेकर हेयरलुक तक की झलक लारा ने दिखाई. इसके अलावा एक वीडियो शेयर किया, जिसमें लारा अपने हाथ से चूड़ी निकालने की कोशिश करती दिख रही हैं. ये चूड़ी उनके हाथ में फंस गई है. तो ऐसे में टीम को चूड़ी को काटकर निकालना पड़ा. सोशल मीडिया पर लारा की ये फोटोज और वीडियोज वायरल हैं.

लारा ने कैप्शन में लिखा ये

लारा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ऐसा दिखने के लिए, बिहाइंड द सीन बहुत कुछ होता है. यहां तक कि आपकी कलाई कटने से बाल-बाल बची. वीडियो देखने के लिए स्वाइप करें.

बता दें कि लारा दत्ता ने कैकई के कॉस्ट्यूम को मिली आलोचना को लेकर रिएक्ट किया. न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे मालूम है कि इस तरह के खास कपड़े हमने क्यों चूज किए. हम जानते थे कि कैकई के रोल में मुझे कैसे दिखाना चाहते थे. इतना बड़ा प्रोजेक्ट कर रहे हैं और कुछ लोग छोटी-छोटी बातों पर नुक्स निकाल रहे हैं.’

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हर दिन फिल्म की कमाई बढ़ती जा रही है. यश फिल्म में रावण क रोल में हैं. उन्होंने लाइमलाइट चुरा ली है. यश को काफी पसंद किया गया. फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. नमित मल्होत्रा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *