बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहणी आचार्य के बयान ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. छठ पूजा पर रोहणी आचार्य ने बधाई के जरिये सियासी पारा बढ़ा दिया है. रोहणी आचार्य ने जनता दल यूनाईटेड के नेता और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. रोहणी आचार्य ने कहा, “नीतीश कुमार मेरे चाचा हैं, छठ पूजा में हम उनके घर खरना का प्रसाद खाने जरुर जाएंगे.”
दरअसल, रोहणी आचार्य 4 दिवसीय छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आईं थी. यहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों को जवाब देते हुए छठ महापर्व पर बड़ा सियासी बयान दिया है. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार मेरे चाचा हैं, छठ पूजा में हम उनके घर खरना का प्रसाद खाने जरुर जाएंगे.” रोहणी आचार्य का बयान ऐसे समय में आया है, जब राजद और कांग्रेस दावा कर रही है कि नीतीश कुमार जल्द बड़ा फैसला लेंगे, खेला होगा, बीजेपी-जदयू में तनातनी है.
नवादाः साइबर अपराधियों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला, चार आरोपी पहुंचे जेल
प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सबसे पहले रोहणी आचार्य ने बिहार की जनता को छठ महापर्व की बधाई. इसके बाद उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को राज्य सरकार पर सियासी हमला बोला है. रोहणी आचार्य ने कहा कि, “बिहार में आए दिन अपराध बढ़ रहा है और पुलिस वाले की भी हत्या हो रही है.”
बीजेपी को बताया अफवाह की दुकान
उन्होंने बीजेपी को झूठ और अफवाह की दुकान बताते हुए कहा कि, खुद ही अपराध करते हैं, खुद भ्रष्टाचार करते हैं और दूसरों पर मढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि, भाजपा अगर हटाना है तो सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर मुकाबला करना होगा, विपक्ष के लोग एकजुट होकर ही भाजपा का मुकाबला कर सकते हैं.
बिहार में रद्द होगी ये बड़ी भर्ती! प्रशांत किशोर की पार्टी ने उठाए सवाल
