Headlines

अनिल कपूर ने शत्रुघ्न सिन्हा को बताया ‘दोस्तों का दोस्त’, पड़ोसी होने पर जताया गर्व


अनिल कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा की पहचान दशकों पुरानी है. दोनों 1980 के टाइम की फिल्म ‘युद्ध’ में साथ नज़र आए थे और असल ज़िंदगी में पड़ोसी भी हैं. स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1% द अनिल कपूर शो में अनिल कपूर ने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपनी दोस्ती का ज़िक्र किया और कहा कि उन्हें गर्व है कि शत्रुघ्न सिन्हा उनके पड़ोसी हैं.

शो के ‘ग्रेट इंडियन बुद्धि लीग’ स्पेशल में बिहार के कंटेस्टेंट लालमणि श्रीवास्तव ने खुद को दुनिया का सबसे खुश इंसान बताया. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग हमेशा खुश रहते हैं. इस पर अनिल कपूर ने मशहूर कहावत सुनाई, ‘जो न कटे आरी से, वो कटे बिहारी से’ फिर उन्होंने बिहार की क़ाबलियत की तारीफ़ करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा का ज़िक्र किया, जो खुद बिहार से हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा को बताया खास दोस्त

अनिल कपूर ने कहा, ‘मेरे पड़ोसी हैं शत्रुघ्न सिन्हा साहब, वो बिहार से हैं. मैं उनकी बहुत इज़्ज़त करता हूँ. बहुत बढ़िया इंसान हैं और मैं दिल से उनको चाहता हूँ. इन फ़ैक्ट, वो दोस्तों के दोस्त हैं शत्रुघ्न साहब और मुझे गर्व है कि वो मेरे पड़ोसी हैं.’

अनिल कपूर ने शत्रुघ्न सिन्हा की तारीफ करते हुए उनके स्वभाव और दोस्ती निभाने के अंदाज को खास बताया. उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ऐसे इंसान हैं, जिनकी वह दिल से इज्जत करते हैं. अनिल कपूर के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा सिर्फ एक अच्छे कलाकार ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन दोस्त भी हैं. उनकी बातों से दोनों के बीच लंबे समय से चले आ रहे अच्छे रिश्ते की झलक देखने को मिली.

अनिल कपूर की इस बात से साफ झलकता है कि वह शत्रुघ्न सिन्हा को सिर्फ अपना पड़ोसी ही नहीं, बल्कि एक करीबी दोस्त भी मानते हैं. शो के दौरान उनकी यह तारीफ दोनों कलाकारों के बीच सालों पुराने रिश्ते को एक बार फिर चर्चा में ले आई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *