Headlines

‘मैं बेहद घटिया इंसान हूं’, इस्तीफे से पहले पूरी तरह टूट गए थे Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया का सबसे बड़ा चेहरा माने जाने वाले जेन्सेन हुआंग की जिंदगी कुछ समय में ही बदल गई है. कई हफ्तों तक अपने अफेयर के आरोपों को नकारने और एनवीडिया के CEO बने रहने की लड़ाई लड़ने के बाद बुधवार देर रात उन्होंने पूरी तरह हार मान ली. कभी अपनी गजब की ऊर्जा और बारीकियों पर पैनी नजर रखने के लिए मशहूर हुआंग अपने आखिरी घंटों में पूरी तरह टूटे हुए नजर आए.

मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, हर काम को खुद संभालने वाला उनका पुराना अंदाज गायब हो चुका था और वे “जो हो सो हो” या “मुझे परवाह नहीं” जैसी बातें करने लगे थे. हाल के दिनों में उनसे बात करने वाले लोगों ने बताया कि हुआंग को अपने किए पर गहरा पछतावा है और वे खुद को कोसते हुए “बेहद घटिया इंसान” तक कह रहे हैं.

कैसे बदली कहानी 
दो हफ्ते पहले तक हुआंग वैश्विक टेक नीतियों को प्रभावित कर रहे थे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक उनकी तारीफ करते थे. अक्टूबर के अंत में जब एक संदिग्ध चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ उनके करीबी रिश्तों की खबर आई तब भी ऐसा लग रहा था कि वे इस संकट से बच निकलेंगे. कंपनी के बोर्ड में उनके पुराने दोस्त और निवेशक शामिल थे इसलिए वे कोई कार्रवाई करने से हिचक रहे थे. हुआंग ने भी अपने दोस्तों और सहकर्मियों से पत्नी के प्रति वफादार होने की बात कही थी. 

कब कबूला सच
कहानी में बड़ा मोड़ 6 नवंबर को आया, जब ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से खुलासा किया कि यह रिश्ता व्यावसायिक नहीं बल्कि प्रेम संबंध था. इसके तुरंत बाद एनवीडिया के जनरल काउंसिल टिम टेटर ने हुआंग के घर जाकर उनसे सख्ती से बात की. जिसके बाद हुआंग ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. टेटर के दबाव के बाद बोर्ड ने एक बड़ी लॉ फर्म से मामले की जांच कराने का फैसला किया. रविवार को हुआंग ने पूरी कंपनी को एक ईमेल भेजकर अपने अफेयर की बात स्वीकार की. अपने परिवार से माफी मांगी और जांच में पूरा सहयोग करने का वादा किया.

दूसरे अफेयर के खुलासे ने छीनी कुर्सी
विवाद बढ़ने के साथ ही हुआंग का ध्यान कंपनी के कामकाज से भटकने लगा था. एनवीडिया में करीब 60 बड़े अधिकारी सीधे उन्हें रिपोर्ट करते थे और वे दिन-रात कर्मचारियों के ईमेल का तुरंत जवाब देते थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनके जवाब आने में देरी होने लगी थी. असली झटका बुधवार को लगा, जब ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने रिपोर्ट छापी कि हुआंग का एनवीडिया के ही हेल्थकेयर विभाग की वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी अफेयर चल रहा था. इस खबर के बाद बोर्ड ने बिना देर किए बुधवार रात एक ऑनलाइन बैठक बुलाई, जो देर रात तक चली. आखिरकार, हुआंग के पास इस्तीफा देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा और उन्हें अपनी ही बनाई कंपनी से बाहर होना पड़ा.

कंपनी की कमान किसे दी गई
गुरुवार सुबह बोर्ड ने कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO नियुक्त किया. उन्होंने तुरंत कर्मचारियों को ईमेल लिखकर भरोसा दिलाया कि कंपनी का भविष्य सुरक्षित है और वे 18 नवंबर को सभी कर्मचारियों के साथ एक बैठक करेंगी. इससे एक दिन पहले कंपनी के तिमाही नतीजे भी आने हैं, जिसमें बिक्री दोगुनी होने की उम्मीद है.

अब बोर्ड के सामने हुआंग की जगह लेने के लिए एक योग्य व्यक्ति ढूंढने की बड़ी चुनौती है. इस दौड़ में AMD की CEO लिसा सु और आर्म होल्डिंग्स (Arm Holdings) के CEO रेने हास जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

आगे क्या होगा हुआंग के साथ?
कंपनी छोड़ने के बाद भी जेन्सेन हुआंग की मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं. आने वाले हफ्तों में उन्हें अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के सामने पेश होकर सवालों के जवाब देने होंगे. वहां नेता उनसे एलिस हुआंग के साथ उनके रिश्तों और इस बात पर सवाल करेंगे कि क्या इससे एनवीडिया की संवेदनशील चिप तकनीक की सुरक्षा खतरे में पड़ी थी. करीबियों के अनुसार, हुआंग अब अपने भविष्य की परवाह नहीं कर रहे हैं. उनकी सबसे बड़ी चिंता अब अपनी पत्नी और उन महिलाओं की जिंदगी को बर्बाद होने से बचाना है, जिनका नाम इस विवाद में उनके साथ जुड़ा है.

ये भी पढ़ें: Explained: भारत समेत किन देशों में माइक्रोसॉफ्ट काम नहीं कर रहा? साइबर अटैक या कोई खराबी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *