Headlines

MP अमृतपाल सिंह को मिली एक दिन की अंतरिम जमानत, दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल


डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को राहत मिली है. अमृतसर अदालत से उन्हें एक दिन की अंतरिम जमानत मिली है. खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह शनिवार (14 नवंबर) को डिब्रूगढ़ जेल से बाहर निकलेंगे. वो तीन साल से भी ज्यादा समय बाद पंजाब आएंगे. इस दौरान वो अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. 

अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में NSA के तहत डिटेन किया गया था. इसी साल अप्रैल में अमृतपाल सिंह पर से NSA हटाया गया था. हालांकि एक अन्य UAPA मामले में पंजाब सरकार के आग्रह पर वो असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही बंद हैं.

(ये खबर अपडेट हो रही है)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *